Thursday, June 19, 2025
Homeदेशजनता की आवाज़: सीएम योगी आदित्यनाथ ने सुनीं समस्याएं, अधिकारियों को दिए...

जनता की आवाज़: सीएम योगी आदित्यनाथ ने सुनीं समस्याएं, अधिकारियों को दिए कार्रवाई के आदेश

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश: रविवार को अपने गोरखपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर परिसर में जनता दर्शन कार्यक्रम आयोजित किया, जहां उन्होंने करीब 200 लोगों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने जनता की शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों को तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का समाधान सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही अक्षम्य होगी।

समस्याओं के त्वरित और पारदर्शी निस्तारण पर जोर

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि हर समस्या का समाधान गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और संतुष्टिपूर्ण होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य हर पीड़ित व्यक्ति की सहायता करना है और जनता के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने जनता को आश्वस्त करते हुए कहा, “हमारी सरकार हर व्यक्ति के साथ न्याय सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।”

मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से भूमि विवाद और अवैध कब्जे से संबंधित मामलों में सख्त कार्रवाई के आदेश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कमजोर वर्गों को उजाड़ने या किसी की जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। इस संबंध में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

आर्थिक सहायता और आयुष्मान योजना की कवरेज

जनता दर्शन के दौरान कई लोग इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग लेकर पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी को आश्वस्त किया कि सरकार इलाज के लिए भरपूर सहायता प्रदान करेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इलाज से जुड़े मामलों में इस्टीमेट की प्रक्रिया को शीघ्र पूरा किया जाए और संबंधित दस्तावेज़ शासन को उपलब्ध कराए जाएं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सभी पात्र व्यक्तियों को आयुष्मान योजना के अंतर्गत आच्छादित किया जाए ताकि उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।

राजस्व और पुलिस मामलों में निष्पक्षता का निर्देश

मुख्यमंत्री ने जनता दर्शन में आए राजस्व और पुलिस से जुड़े मामलों पर विशेष ध्यान देते हुए अधिकारियों को पारदर्शी और निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हर पीड़ित के साथ संवेदनशील व्यवहार अपनाया जाए और किसी भी व्यक्ति को न्याय पाने से वंचित न किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की नीति है कि हर समस्या का शीघ्र और निष्पक्ष समाधान हो, जिससे जनता का सरकार पर विश्वास और मजबूत हो सके।

मुख्यमंत्री ने बच्चों को दिया स्नेहाशीष, चॉकलेट गिफ्ट की

रविवार की सुबह मुख्यमंत्री की दिनचर्या परंपरागत रही। उन्होंने गोरखनाथ मंदिर में गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन किया और अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि पर मत्था टेका। इसके बाद मंदिर परिसर का भ्रमण करते समय मुख्यमंत्री की नजर कुछ बच्चों पर पड़ी जो अपने परिवार के साथ दर्शन के लिए आए थे। मुस्कुराते हुए मुख्यमंत्री ने उन्हें अपने पास बुलाया, उनके साथ बातचीत की और बच्चों को चॉकलेट गिफ्ट की। मुख्यमंत्री ने बच्चों से उनका नाम और उनकी शिक्षा के बारे में भी जानकारी ली। इस दौरान बच्चों के साथ हंसी-ठिठोली करते हुए मुख्यमंत्री ने उन्हें आशीर्वाद भी दिया।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!