Friday, June 20, 2025
Homeदेशछत्तीसगढ़: दुर्ग में दर्दनाक बस हादसा, 12 की मौत, 15 घायल, PM...

छत्तीसगढ़: दुर्ग में दर्दनाक बस हादसा, 12 की मौत, 15 घायल, PM मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू ने जताया दुख

दुर्ग, छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में मंगलवार शाम को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एक बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई और 15 घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे में घायलों को इलाज के लिए भर्ती करवाया, वहीं मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह बस कुम्हारी क्षेत्र से 40 मजदूरों को लेकर भिलाई जा रही थी। रास्ते में, बस अनियंत्रित होकर सड़क से उतर गई और करीब 50 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 12 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 घायल हो गए। जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है।

PM मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपती मुर्मू ने हादसे पर दुख जताया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “छत्तीसगढ़ के दुर्ग में हुआ बस हादसा अत्यंत दुखद है। इसमें जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की निगरानी में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है।”

राष्ट्रपति द्रौपती मुर्मू ने कहा, “छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से अनेक लोगों के हताहत होने का समाचार बहुत दुखद है। सभी शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहन संवेदनाएं! मैं घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूँ।”

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!