Monday, March 23, 2026
Homeचिड़ावाचौथी राज्य स्तरीय कराटे चैंपियनशिप में एनएसआर स्पोर्ट्स अकेडमी के खिलाड़ियों ने...

चौथी राज्य स्तरीय कराटे चैंपियनशिप में एनएसआर स्पोर्ट्स अकेडमी के खिलाड़ियों ने दिखाया अपना दम

चिड़ावा, 28 दिसम्बर 2024: झुंझुनू के डिस्ट्रिक्ट ऑफिसर्स क्लब में 24-25 दिसम्बर को आयोजित हुई चौथी राज्य स्तरीय कराटे चैंपियनशिप में चिड़ावा के गौशाला रोड़ स्थित एनएसआर स्पोर्ट्स अकेडमी के खिलाड़ियों ने अपना दबदबा बनाए रखा।

प्रतियोगिता में राज्य के लगभग एक दर्जन जिलों की टीमों के 150 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।

एनएसआर स्पोर्ट्स अकेडमी के कुल नौ खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया जिसमें गुंजन जांगिड़, आरव महमिया, हर्ष कोठारी, ऋषभ शर्मा, अंकित महला ने सिल्वर मेडल तथा भव्य महला, हार्दिक, वेदांशी मान व विराट मिश्रा ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए।

अकेडमी के संचालक नितिन सिंह राठौड़ ने बताया कि सभी पदक विजेता खिलाड़ियों का देहरादून में आयोजित होने वाली आगामी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!