सूरजगढ़ (झुन्झुनू): लोकसभा आम चुनाव 2024 को लेकर पुलिस पर्यवेक्षक श्रीमति हिमानी खन्ना IPS, कार्यवाहक संभागीय आयुक्त, सीकर श्रीमति वन्दना सिंघवी IAS, श्महानिरीक्षक पुलिस सीकर रेंज सत्येन्द्र सिंह IPS एवं जिला पुलिस अधीक्षक झुन्झुनू राजर्षि राज IPS ने शुक्रवार को पुलिस थाना सूरजगढ़ पर हरियाणा बॉर्डर के पुलिस व प्रशासनिक अधिकारीगण की एक बैठक की।
बैठक में चुनावों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने, मतदान केंद्रों की सुरक्षा, आदर्श आचार संहिता का पालन, वोटरों को जागरूक करने और अन्य संबंधित विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित अधिकारियों को चुनावों को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए।
पर्यवेक्षक ने निम्नलिखित निर्देश दिए।
- सभी मतदान केन्द्रों पर मतदान केन्द्र व बीएलओ का पूर्ण विवरण अंकित करना व साथ ही आयोग के निर्देशानुसार सीवीजिल व अन्य मोबाईल एप के लोगो का डिस्प्ले करना।
- सभी मतदान केन्द्रों पर गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल की समुचित व्यवस्था व मतदाताओं हेतु छाया की पूर्ण व्यवस्था की जाए। तथा मतदान केन्द्र व परिसर में प्रकाश (Light) की पर्याप्त व्यवस्था की जाए ।
- यदि किसी मतदान केन्द्र पर रैम्प का ढ़लान अधिक हो तो साईड में रेलिंग की व्यवस्था की जाए।
- एसएसटी व एफएसटी टीमों की नियमित पुलिस व प्रशासन द्वारा संयुक्त जांच की जाए।
- एसएसटी व पुलिस नाकों की प्रशासन व पुलिस द्वारा संयुक्त विजिट कर रिपोर्ट भिजवायी जाए।
- वोटर असिस्टेंस बूथ की आवश्यक तैयारी कर ली जाए।
- वोटर इन्फोर्मेशन स्लिप का मतदाताओं को वितरण का कार्य समय पर पूर्ण किया जाना सुनिश्चित करें।
- होम वोटिंग से सम्बन्धित सभी निर्देशों की पालना की जाए।
- शराब, मादक पदार्थों आदि के अवैध परिवहन पर कड़ी निगरानी कर आवश्यक कार्यवाही की जाए।
- इलेक्शन प्लानर व निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी कार्य समयबद्ध व पूर्ण शुद्धता के साथ सम्पादित किये जाएं।
- चुनाव प्रक्रिया से संबन्धित समस्त मशीनरी स्वच्छ, शांतिपूर्ण, भयमुक्त, व निष्पक्ष निर्वाचन कराने हेतु पूर्ण लगन व निष्ठा से कार्य करें।

इसके बाद, पुलिस पर्यवेक्षक और प्रशासनिक अधिकारियों ने कस्बा सूरजगढ़ में विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था, मतदान कर्मियों की तैयारी, और अन्य सुविधाओं का जायजा लिया।
अंत में, उन्होंने हरियाणा बॉर्डर चैक पोस्ट पिलोद का निरीक्षण किया और वहां तैनात पुलिस कर्मियों से चुनावों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जानकारी प्राप्त की।





