Wednesday, July 30, 2025
Homeचिड़ावाचिडावा में गुरु पूर्णिमा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया गुरु पूजन दिवस,...

चिडावा में गुरु पूर्णिमा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया गुरु पूजन दिवस, संतों और विद्वानों का किया सम्मान

चिडावा, 10 जुलाई: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार चिडावा नगर में गुरु पूजन दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर के प्रमुख मठों, मंदिरों के संतों और गुरुजनों का शॉल ओढ़ाकर, माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की सहभागिता रही।

गुरु पूजन कार्यक्रम का आयोजन नगर अध्यक्ष नरेंद्र गिरधर की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम में जिला महामंत्री सरजीत चौधरी और विधानसभा सहप्रभारी बाबूलाल वर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। मंच से वक्ताओं ने सनातन परंपरा में गुरु की महिमा और सामाजिक जीवन में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर ओमनाथ महाराज (सुल्ताना का बास आश्रम), मुकेश पुजारा (ऋषि गणेश मंदिर), संदीप (दुर्गा मंदिर), अमर सिंह (भूतनाथ मंदिर), घनश्याम पुजारी (विश्वकर्मा मंदिर), गणितज्ञ वंशिका शर्मा और खेल रत्न तनुश्री धनखड़ का सम्मान कर श्रद्धा अर्पित की गई। सम्मानित जनों ने अपने वक्तव्यों में गुरु परंपरा की महत्ता और युवा पीढ़ी को सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया।

कार्यक्रम में पार्षद मदन डारा, राजेंद्र कोच, भाजपा युवा मोर्चा नगर उपाध्यक्ष मोहित तामड़ायत, पूर्व पार्षद सुरेश भूकर, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष अशोक शर्मा, निखिल मावंडिया, नगर मंत्री राजेश वर्मा, पार्षद गंगाधर सैनी, पूर्व पार्षद रामचंद्र शर्मा, नगर उपाध्यक्ष पवन शर्मा, प्रवीण वर्मा, ओबीसी मोर्चा उपाध्यक्ष बी. एल. वर्मा, राजकुमार गजराज, अरविंद जांगिड़, पूर्व पार्षद महेंद्र चेजारा और पार्षद अंकित भगेरिया सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य सनातन परंपरा में गुरु की गरिमा को पुनः जाग्रत करते हुए समाज में संस्कार, आस्था और आदर्शों को मजबूत करना रहा। आयोजन में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने मिलकर गुरु पूजन दिवस को श्रद्धा और उत्साह से मनाया।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!