Category: चिड़ावा
-

किशोरपुरा–श्यामपुरा के बीच जोहड़ में लगी भीषण आग, दमकल देरी से पहुंची, ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से टाला बड़ा हादसा
चिड़ावा: क्षेत्र में एक बार फिर आगजनी की घटना ने प्रशासनिक तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए। किशोरपुरा और श्यामपुरा गांवों के बीच स्थित कच्चे रास्ते पर बने जोहड़ में शनिवार देर शाम अचानक भीषण आग लग गई, जिससे जोहड़ में लगे पूले (सूखी घांस) और आसपास के पेड़-पौधे जलकर खाक हो गए। समय रहते…
-

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिवस पर चिड़ावा में महादान, सरकार के 2 वर्ष पूर्ण करने पर लगेगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर
चिड़ावा: शहर में सुशासन पखवाड़े के तहत एक प्रेरणादायी सामाजिक पहल देखने को मिलेगी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिवस और प्रदेश सरकार के दो सफल वर्षों के उपलक्ष्य में 15 दिसंबर को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन के माध्यम से सेवा, सुशासन और जनकल्याण का संदेश आमजन तक पहुंचेगा, वहीं…
-

बावलिया बाबा निर्वाणोत्सव 2025: चिड़ावा में दो दिवसीय धार्मिक आयोजन, नई भंडारा समिति का गठन
चिड़ावा: कस्बे में परमहंस पंडित गणेशनारायण जी बावलिया बाबा के निर्वाणोत्सव को लेकर धार्मिक और सामाजिक हलचल तेज हो गई है। बावलिया बाबा की साधना स्थली चौरासिया मंदिर परिसर में दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए परमहंस पंडित गणेशनारायण भंडारा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयोजन…
-

ओजटू के पंकज डांगी को मिली NSUI जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी
चिड़ावा: भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) की झुंझुनूं जिला कार्यकारिणी की नई नियुक्तियों की घोषणा की गई है। जिला अध्यक्ष राहुल जाखड़ द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार ओजटू निवासी पंकज डांगी को NSUI जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पंकज डांगी इससे पहले चिड़ावा कॉलेज के छात्र संघ में उपाध्यक्ष के पद पर रह…
-

चिड़ावा में ‘फिट इंडिया’ के तहत 14 दिसंबर को ‘संडे ऑन साइकिल’ रैली का आयोजन
चिड़ावा: केंद्रीय सैनिक बोर्ड एवं राज्य सैनिक बोर्ड के निर्देशानुसार ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ के अंतर्गत स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ‘संडे ऑन साइकिल’ अभियान के तहत चिड़ावा में साइकिल रैली का आयोजन किया जाएगा। यह रैली 14 दिसंबर (रविवार) को आयोजित होगी, जिसमें आमजन, पूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों की सहभागिता का…
-

चिड़ावा कॉलेज के छात्र मोहित का शेखावाटी विश्वविद्यालय योग टीम में चयन, चेन्नई में देशभर के विश्वविद्यालयों से होगा मुकाबला
चिड़ावा: चिड़ावा कॉलेज चिड़ावा के लिए यह गर्व का क्षण है, जब महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्र मोहित ने शैक्षणिक क्षेत्र के साथ-साथ खेल जगत में भी संस्थान का नाम रोशन किया है। सोमानी एजुकेशन ट्रस्ट द्वारा संचालित चिड़ावा कॉलेज के बीएससी प्रथम सेमेस्टर के छात्र मोहित का पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय, सीकर की योग…
-

फोन नहीं उठाया, सुबह खेत में मिला शव—चिड़ावा में युवक की मौत से हड़कंप
चिड़ावा: थाना क्षेत्र के श्योपुरा गांव में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब बस स्टैंड के सामने स्थित एक खेत में युवक का शव मिला। मृतक की पहचान गोदारा का बास निवासी कुलदीप के रूप में हुई है। खेत में संदिग्ध हालात में शव मिलने की सूचना फैलते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा…
-

चिड़ावा उप जिला अस्पताल में बड़ा स्वास्थ्य अभियान: 26 टीबी मरीजों को मिली निक्षय पोषण किट, बढ़ेगी इम्यूनिटी
चिड़ावा: उप जिला अस्पताल में गुरुवार को क्षय रोग नियंत्रण अभियान के तहत 26 टीबी मरीजों को निक्षय पोषण किट वितरित की गई। इस स्वास्थ्य पहल का उद्देश्य मरीजों की इम्यूनिटी बढ़ाना, पोषण स्तर सुधारना और टीबी उपचार को प्रभावी बनाना था। कार्यक्रम में डॉक्टरों और भामाशाहों ने मरीजों को पोषण, टीबी जागरूकता, उपचार अवधि,…
-

चिड़ावा बार एसोसिएशन चुनाव में रोमांचक मुकाबला: टाई के बाद टॉस से हुआ अध्यक्ष का फैसला, विजय गुरावा पहले संभालेंगे कार्यभार
चिड़ावा: बार एसोसिएशन चुनाव 2025 में रोमांच तब चरम पर पहुंच गया जब अध्यक्ष पद के लिए कपिल चाहर और विजय गुरावा को बराबर वोट मिले। टॉस के जरिए अध्यक्ष चुनने का दुर्लभ फैसला हर किसी को चौंका गया। सोशल मीडिया पर भी यह अनोखा परिणाम तेज़ी से चर्चा का विषय बन गया। टाई के…
-

चिड़ावा पुलिस थाने में साइबर जागरूकता बैठक: डिजिटल अरेस्ट से लेकर व्हाट्सअप हैकिंग तक बढ़ते खतरों पर चेताया
चिड़ावा: देशभर में तेजी से बढ़ते साइबर क्राइम और डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड के बीच चिड़ावा पुलिस थाने में आयोजित साइबर जागरूकता कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने लोगों को ऑनलाइन ठगी, व्हाट्सअप हैकिंग, APK फाइल फ्रॉड, लोकेशन ट्रेसिंग और फर्जी वीडियो कॉल जैसी नई तकनीकों से आगाह किया। बैठक के दौरान डिजिटल सुरक्षा, डेटा प्रोटेक्शन और साइबर…
