Category: चिड़ावा
-

मकर संक्रांति से पहले चिड़ावा में प्रशासन का सख्त संदेश, चाइनीज मांझे पर जीरो टॉलरेंस
चिड़ावा: मकर संक्रांति पर्व के मद्देनज़र चिड़ावा में जानलेवा साबित हो रहे धातु निर्मित चाइनीज मांझे की बिक्री और उपयोग को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। जिला कलेक्टर झुंझुनूं के निर्देशों की पालना में उपखंड अधिकारी नरेश सोनी की अध्यक्षता में एक अहम बैठक आयोजित कर नगर पालिका क्षेत्र के व्यापारियों को…
-

उच्च न्यायालय के आदेशों की अवहेलना का आरोप, चारागाह भूमि से अतिक्रमण नहीं हटने पर याचिकाकर्ताओं में रोष
चिड़ावा: चिड़ावा तहसील के उन ग्रामीणों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना सामने आई है, जिन्होंने अपने-अपने गांवों की चारागाह भूमि को संरक्षित करने के उद्देश्य से राजस्थान उच्च न्यायालय में याचिकाएं दायर कर रखी हैं। सूत्रों के अनुसार, उच्च न्यायालय के स्पष्ट आदेशों के बावजूद तहसील क्षेत्र के कई गांवों में केवल औपचारिक कार्यवाही की…
-

चिड़ावा में ईओ हटते ही ठप पड़ा अतिक्रमण हटाओ अभियान, राजनीतिक दबाव के आरोपों से गरमाया मामला
चिड़ावा: नगर पालिका क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान एक बार फिर सवालों के घेरे में है। जिस कार्रवाई को शहर में सख्ती का संकेत माना जा रहा था, वह नगरपालिका ईओ रोहित मील के एपीओ होते ही ठप पड़ गई। अभियान के अचानक रुकने से न सिर्फ सरकारी मंशा पर सवाल उठे हैं, बल्कि राजनीतिक…
-

ओवरलोड वाहनों के पाल आपस में उलझने से हादसा, बाल बाल बचे सवार
चिड़ावा: सूरजगढ़–झुंझुनूं बाइपास पर ओजटू के नजदीक सोमवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया, जब क्षमता से अधिक तूड़ा लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली और पिकअप वाहन आपस में उलझकर सड़क किनारे पलट गए। राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में दोनों वाहनों के चालक सुरक्षित रहे और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।…
-

डांगर गांव में 220 ग्रामीणों को मिला निःशुल्क इलाज, राजीव हॉस्पिटल चिड़ावा की सराहनीय पहल
चिड़ावा: ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच को मजबूत करते हुए राजीव हॉस्पिटल चिड़ावा की ओर से रविवार को सूरजगढ़ उपखण्ड के गांव डांगर में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को उनके गांव में ही प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना रहा, जिससे समय पर जांच और इलाज…
-

भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया से चिड़ावा के युवा नेता सुरेश भूकर की दिल्ली में मुलाकात
चिड़ावा: भारतीय जनता पार्टी के युवा एवं सक्रिय नेता सुरेश भूकर ने नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया से शिष्टाचार मुलाकात की। यह भेंट सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें संगठनात्मक विषयों और क्षेत्रीय विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान सुरेश भूकर ने राजस्थान में…
-

नववर्ष 2026 पर चिड़ावा में सेवा की मिसाल, श्री राम परिवार ने कच्ची बस्ती में बांटी खुशियां
चिड़ावा: शहर में नए साल 2026 की शुरुआत एक प्रेरणादायक सामाजिक संदेश के साथ हुई, जब अग्रणी सामाजिक संस्था श्री राम परिवार ने उत्सव को सेवा और मानवता से जोड़ते हुए स्टेशन के पास स्थित कच्ची बस्ती में जरूरतमंद परिवारों के बीच नववर्ष मनाया। नववर्ष सेवा कार्यक्रम के तहत भोजन वितरण, बच्चों को गर्म कपड़े…
-

आसमान में गूंजती हेलिकॉप्टरों की आवाज़ से चिड़ावा में कौतूहल, 15 मिनट में लगातार तीन सैन्य हेलिकॉप्टरों की उड़ान
चिड़ावा: शहर में शुक्रवार दोपहर उस समय लोगों की नजरें आसमान की ओर टिक गईं, जब लगातार उड़ते सेना के हेलिकॉप्टरों ने पूरे इलाके में कौतूहल और चर्चा का माहौल बना दिया। करीब 15 मिनट के भीतर एक के बाद एक तीन हेलिकॉप्टर शहर के ऊपर से गुजरे, जिससे स्थानीय नागरिकों, दुकानदारों और राहगीरों में…
-

आलमपुरा में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी ही पार्टी के नेताओं के खिलाफ लगाए नारे
चिड़ावा: पंचायत समिति क्षेत्र में पंचायत पुनर्गठन को लेकर असंतोष थमने का नाम नहीं ले रहा है। ग्राम पंचायत बदनगढ़ के राजस्व गांव आलमपुरा को निर्वाचन क्षेत्र धत्तरवाला में शामिल किए जाने के फैसले के बाद गांव में भारी आक्रोश देखने को मिला। चौक पर एकत्र हुए ग्रामीणों के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी खुलकर…
-

आपसी रंजिश में दो लोगों को पीटा, गंभीर हालत में झुंझुनूं रेफर
चिड़ावा: शहर के सूरजगढ़ मोड़ के पास गुरुवार देर रात करीब 9 बजे आपसी रंजिश में हुई मारपीट में दो लोग गंभीर घायल हो गए। पुलिस की मदद से दोनों घायलों को एंबुलेंस के द्वारा उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें झुंझुनूं रेफर कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार…
