चिड़ावा: वाणिज्य व्रत चिड़ावा के सहयोग से स्टेशन मार्केट एसोसिएशन ने रेलवे स्टेशन पर सभी व्यापारियों को हर घर तिरंगा अभियान के तहत घर-घर तिरंगा लगाने के लिए जागरूक किया। इस कार्यक्रम में सहायक वाणिज्य कर अधिकारी संगीता, सहायक प्रशासनिक अधिकारी सुनील शर्मा, टी.आर.ए. विक्रम, कर सलाहकार महेंद्र यादव सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
सहायक वाणिज्य कर अधिकारी संगीता ने स्टेशन रोड के समस्त व्यापारियों को देशभक्ति की शपथ दिलाई और उन्हें हर घर तिरंगा अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारा राष्ट्रीय ध्वज है और हर भारतीय को इसे गर्व के साथ फहराना चाहिए।
इस कार्यक्रम में स्टेशन बाजार अध्यक्ष सत्यनारायण कुमावत, संदीप जोशी, पवन वर्मा, आशीष जोशी, कैलाश जोशी, दैनिक रेल यात्री संघ चिड़ावा अध्यक्ष देवेन्द्र वर्मा, रामचन्द्र शर्मा, सुभाष वर्मा, भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र वर्मा, मोहित वर्मा सहित कई अन्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।