Wednesday, June 18, 2025
Homeचिड़ावाचिड़ावा: स्वर्गीय तारामणि चेतीवाल कृषि फार्म ट्रस्ट ने 21 जरूरतमंदों को पंखे...

चिड़ावा: स्वर्गीय तारामणि चेतीवाल कृषि फार्म ट्रस्ट ने 21 जरूरतमंदों को पंखे वितरित किए

चिड़ावा, 19 मई 2024: स्वर्गीय तारामणि चेतीवाल कृषि फार्म सूरजगढ़ ने आज वार्ड नंबर 5 चिड़ावा में एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें 21 जरूरतमंद लोगों को पंखे वितरित किए गए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पिलानी विधायक पीतराम काला, विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रधान शेर सिंह नेहरा, शर्मिला डैला सूरजगढ़, सेवानिवृत्त प्राचार्य मोतीलाल डिग्रवाल, ओमप्रकाश सेवदा सूरजगढ़, राधे श्याम मैनेजर सूरजगढ़, निखिल चौधरी पार्षद चिड़ावा, बाबूलाल सोलंकी पार्षद सहित शहर के कई गणमान्य जन मौजूद थे।

कार्यक्रम का आरंभ शिक्षाविद डॉक्टर भीमराव अंबेडकर एवं स्वर्गीय तारामणि देवी को पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके बाद आए हुए अतिथियों का सफा, पुष्पमाला और शॉल द्वारा सम्मान किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य संयोजक सेवानिवृत्त लेक्चरार मातादीन चेतीवाल सूरजगढ़ ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया और ट्रस्ट द्वारा संचालित कार्यक्रमों की जानकारी दी।

विशिष्ट अतिथि मोतीलाल डिग्रवाल ने ट्रस्ट द्वारा संचालित जनहित सेवार्थ जरूरतमंद बहनों का भात भरना, पर्यावरण सुरक्षा, रजाई, गद्दे और पंखों का वितरण व अन्य सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हाल ही में ट्रस्ट की सेवाओं को सतत संचालित करने के लिए ₹500000 रुपये का चेक भी संस्थान सदस्यों द्वारा वितरण किया गया है।

मुख्य अतिथि पिलानी विधायक पीतराम काला ने ट्रस्ट द्वारा संचालित सेवाओं की सराहना की और उत्तरोत्तर वृद्धि हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की।

कार्यक्रम में 21 जरूरतमंद महिलाओं और पुरुषों को निशुल्क पंखे (फराटा) प्रदान किए गए।

इस आयोजन में बसंत लाल बसवाला, छोटेलाल चेतीवाल, सुनील चेतीवाल, राजेश चेतीवाल, देवेंद्र सोलंकी, प्यारेलाल सोलंकी, नरोत्तम सोलंकी, राघव सोलंकी, शारदा देवी, सुमन देवी, संतोष देवी, एकता सोलंकी, बहादुरमल बसवाला, मुन्नी देवी, प्रमिला देवी, महेश कुमार, बलबीर सिंह, मनोज, नरेश चावला, कासिमपुरा के राहुल सहित अन्य गणमान्य जन मौजूद थे।

यह कार्यक्रम स्वर्गीय तारामणि चेतीवाल कृषि फार्म ट्रस्ट द्वारा जरूरतमंद लोगों की मदद करने के

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!