Thursday, June 19, 2025
Homeचिड़ावाचिड़ावा से पैदल यात्रा कर झुंझुनू के सीतसर बालाजी धाम पर अर्पित...

चिड़ावा से पैदल यात्रा कर झुंझुनू के सीतसर बालाजी धाम पर अर्पित किया निशान, लगातार 20 वर्ष से निशान उठा रहे हैं भक्त

हनुमान जयंती पर आज चिड़ावा में पुरानी बस्ती स्थित श्री श्याम मन्दिर से रवाना होकर झुंझुनू के सीतसर बालाजी मन्दिर में निशान अर्पित किया गया। श्री श्याम मन्दिर के महन्त राजकुमार “राजू” पुजारी के सान्निध्य में चिड़ावा से रवाना हुई पदयात्रा में सैंकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए।

डीजे पर नाचते-गाते निशानधार भक्तों का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। यात्रा मार्ग में मौजूद सभी दर्शनार्थियों को पंच मेवे का प्रसाद वितरित किया गया। ओजटू में यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को जलपान संघ की ओर से दिया गया।

सुबह 8:15 बजे श्री श्याम मन्दिर से रवाना हुए पदयात्रियों ने बाबा के जयकारों के साथ दोपहर 12:15 बजे सीतसर बालाजी धाम पर निशान अर्पित किए। निशान अर्पित करने के बाद मन्दिर प्रांगण में ही निशान यात्री संघ को प्रसाद दिया गया। आपको बता दें कि सीतसर पदयात्रा संघ द्वारा बीते 20 वर्ष से बालाजी महाराज को निशान अर्पित किए जा रहे हैं।

निशान यात्रा में ये हुए शामिल

निशान यात्रा में सुनील मालसारिया, श्रीकान्त हलवाई, लक्ष्मीकांत भारतीय, प्रदीप मालसरिया, महेश जांगिड़, कमलेश स्वामी, प्रदीप शर्मा, राकेश भार्गव, संदीप ‘पिंटू’ हलवाई, ओमप्रकाश कारुंडिया, विजय दरोगा, गजेन्द्र ठाकुर, डॉक्टर श्याम कुमावत, योगेश गुप्ता, पुनीत पुजारी, राहुल मालसरिया, बाबू भारतीय सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!