Friday, April 18, 2025
Homeचिड़ावाचिड़ावा से अयोध्या के लिए कल रवाना होगी रामराज्य पदयात्रा, रामलला को...

चिड़ावा से अयोध्या के लिए कल रवाना होगी रामराज्य पदयात्रा, रामलला को सौंपेंगे 7 मांगों की चिट्ठी

सौभाग्य सनातन फाउंडेशन के प्रमुख ज्योतिषाचार्य अनिल शर्मा ‘भारती’ मंगलवार, 20 फरवरी को चिड़ावा से अयोध्या के लिए पदयात्रा पर रवाना होंगे। मुख्य बाजार स्थित श्री कल्याण प्रभु मन्दिर से सुबह 10:30 बजे राम जन्मभूमि अयोध्या तक पैदल धार्मिक रामराज्य यात्रा प्रारंभ होगी।

आचार्य अनिल शर्मा ‘भारती इससे पहले देश के 12 ज्योर्तिलिंगों की पैदल यात्रा भी कर चुके हैं। मंगलवार सुबह मुख्य बाजार स्थित श्री कल्याण प्रभु मन्दिर से पुराना बस स्टैंड कबूतर खाना स्थित चमत्कारी बालाजी के मन्दिर तक उनके समर्थक भी पैदल धार्मिक रामराज्य यात्रा में शामिल होंगे। यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

रामलला को देंगे 7 सूत्री चिट्ठी

पदयात्रा पूर्ण होने के बाद अयोध्या पहुंचने पर आचार्य अनिल शर्मा ‘भारती’ रामलला को अपनी 7 मांगों की एक चिट्ठी सौंपेंगे। प्रभु श्री राम के नाम चिट्ठी में जो मांग की गई है, वे निम्न प्रकार हैं:
1- भारत बने हिंदू राष्ट्र।
2 – गौ हत्या पर प्रतिबंध लगाकर गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा मिले।
3 – जबरन धर्मांतरण के खिलाफ सख्त कानून बने।
4 – प्लेसेज ऑफ वर्शिप एक्ट 1992 कानून को समाप्त किया जाए।
5 – वक्फ एक्ट 1995 कानून को समाप्त किया जाए।
6 – जनसंख्या नियंत्रण कानून बने।
7 – लव जिहाद के खिलाफ सख्त कानून बने।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!