Friday, June 20, 2025
Homeचिड़ावाचिड़ावा: सेंट विवेकानंद स्कूल में हुआ उपखंड स्तरीय योग शिविर का आयोजन

चिड़ावा: सेंट विवेकानंद स्कूल में हुआ उपखंड स्तरीय योग शिविर का आयोजन

चिड़ावा: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में बागर स्थित सेंट विवेकानंद पब्लिक सेकेंडरी स्कूल के खेल मैदान में उपखंड स्तरीय योग शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता आरएसएस के जिला संघ चालक अनिल गुप्ता ने की। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के जिला महामंत्री राजेश दहिया और विशिष्ट अतिथि के रूप में उपखंड अधिकारी बृजेश कुमार गुप्ता उपस्थित थे।

कार्यक्रम में भाजपा के नगर मंडल अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा, अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुशील शर्मा, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी कैलाश चंद कविया, विद्यालय की प्रधानाध्यापिका स्वाति गुप्ता, विद्यालय के प्रबंध निदेशक प्रणय गुप्ता, सीडीईओ अनुसुइया और विकास अधिकारी प्रभुलाल डामोर उपस्थित थे।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भारत माता के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके किया गया। योगाचार्य जमनालाल सैनी और रेखा शर्मा ने योग की विभिन्न क्रियाओं का प्रदर्शन करते हुए सामूहिक योगाभ्यास करवाया और योग से होने वाले लाभों के बारे में जानकारी दी।

योग कार्यक्रम का संचालन डॉ. अशोक कुमार अरडावतिया ने किया। इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कैलाश चंद्र लाटा, निजी शिक्षण संस्थान संघ के अध्यक्ष रणवीर थालोर, संदीप गुप्ता, गणेश चेतीवाल, शालिनी गुप्ता, कुसुम सूरजगढ़िया, नर्स मुन्नी कोठारी, आरएसएस के प्रभु दयाल वर्मा, रामजीलाल सैनी, गंगाधर सैनी, विद्याधर सैनी, राजेश, सुशील डाबला समेत बड़ी संख्या में गणमान्य जन और महिलाएं उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य योग के माध्यम से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देना और लोगों को योग के प्रति जागरूक करना था। उपस्थित लोगों ने योगाभ्यास में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और इसे अपने दैनिक जीवन में शामिल करने का संकल्प लिया। इस सफल आयोजन के लिए सेंट विवेकानंद पब्लिक सेकेंडरी स्कूल और आयोजकों को विशेष धन्यवाद दिया गया।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!