चिड़ावा: पीएम श्री राजकला राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में हिंदी दिवस 2025 का आयोजन हर्षोल्लास के साथ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य मुरारीलाल ने की और संचालन सुनील कुमार शर्मा ने किया। इस अवसर पर नो बैग डे की थीम के अंतर्गत भाषा, संस्कृति और सामाजिक जागरूकता से जुड़े कई कार्यक्रम हुए।
नो बैग डे कार्यक्रम प्रभारी घीसाराम रसोड़ा ने बताया कि हिंदी दिवस पर “आओ राजस्थान को जानो”, भाषा की समझ, निबंध, क्विज, वर्ग पहेली, कविता वाचन और शब्द युग्म जैसी प्रतियोगिताएं हुईं।
निबंध प्रतियोगिता में खुशी और भावना ने माध्यमिक स्तर पर बाजी मारी, वहीं आरती और प्रियांशी ने प्राथमिक स्तर पर जीत दर्ज की। वर्ग पहेली में तनु और भावना विजेता बने। कविता वाचन में तनु, मनीषा और सोनालीदास ने सराहना पाई। प्रश्नोत्तरी में हीना ने प्रथम स्थान पाया जबकि महापुरुषों के जीवन परिचय प्रतियोगिता में सोनाली, नंदिनी और भावना विजेता रहीं।
कार्यक्रम में निर्णायक मंडल में श्रीमती अनील, सपना, रामकला, सुमन, मुकेश, आशा, अनीता और अनूप ने अहम भूमिका निभाई। सहयोग में महेंद्र लम्बा, सचिन, राकेश, जयप्रकाश आलडिया, राजेश जांगिड़, संजय, बलराम, रोहिताश, मनोज, चेतराम, कुलदीप, ममता, प्रेमलता, सुमित्रा सुमन और माया शामिल रहे।
कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य श्रीमती सरोज दाधीच ने सभी विद्यार्थियों, निर्णायकों और सहयोगियों का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि हिंदी हमारी मातृभाषा है और इसके माध्यम से बच्चों में भाषा की समझ और सांस्कृतिक मूल्यों को संजोना ही इस दिवस का उद्देश्य है।





