चिड़ावा – लोहिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल का प्रतिभा सम्मान समारोह स्टेशन रोड़ चुंगी के पास स्थित कृष्ण ग्रेटर फार्म हाउस पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सूरजगढ विधायक श्रवण कुमार थे और अध्यक्षता वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र भांबू ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में बुहाना पंचायत समिति प्रधान हरिकिशन यादव, उपनिदेशक शिक्षा विभाग चूरू जगवीर सिंह यादव, सूरजगढ़ पंचायत समिति पूर्व प्रधान शेर सिंह नेहरा, समाजसेवी शीशराम हलवाई और मामराज बाबल, शकुंतला यादव उपस्थित थे।
अतिथियों का स्वागत चेयरमैन रामसिंह नेहरा, निदेशक जगपाल सिंह यादव, नगरपालिका उपाध्यक्ष अभयसिंह बडेसरा, सचिव प्रदीप नेहरा, जगदेव सिंह यादव, शीशराम नेहरा, बलबीर सिंह नेहरा, रामस्वरूप नेहरा, गुरुदयाल नेहरा, सहीराम नेहरा, राजवीर डूडी, कमल डांगी, अजीत डांगी, पूर्णचंद गजराज, गुलजार खान आदि ने माला व साफा पहनाकर किया।
कार्यक्रम में विद्यालय की छात्रा प्रियांशी कुल्हरी को माध्यमिक बोर्ड परीक्षा (दसवीं) में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर एक लाख रुपए का चैक दिया गया। प्रियांशी की दादी विमला कुल्हरी, पिता डॉक्टर नरेंद्र कुल्हरी, माता सुज्ञानी कुल्हरी का भी सम्मान किया गया। छात्रा अक्षरा शर्मा को माध्यमिक शिक्षा में 98.17 प्रतिशत, उच्च माध्यमिक (बारहवीं) विज्ञान वर्ग में आरुषि और चेतना को 98 प्रतिशत, कला वर्ग में सीमा को 97.8 प्रतिशत और वाणिज्य वर्ग में कोमल को 95.20 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर टैबलेट देकर सम्मानित किया गया।
उच्च माध्यमिक (बारहवीं) परीक्षा में 95 प्रतिशत से अधिक और माध्यमिक परीक्षा (दसवीं) में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 131 विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। लोहियम टेलेंट सर्च के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया, जिसमें प्रथम स्थान पर रहने वाले विद्यार्थी को लैपटॉप, द्वितीय को टैबलेट और तृतीय को स्मार्ट वॉच दी गई। सांत्वना पुरस्कार के रूप में 200 विद्यार्थियों को स्कूल बैग भी प्रदान किए गए।
बोर्ड परीक्षा में शानदार परिणाम और 100 में से 100 अंक दिलवाने वाले अध्यापकों का भी सम्मान किया गया, जिनमें श्रुति त्रिपाठी, कविता चौधरी, कपिल सैनी, राजेश मान, संदीप राव, ओमप्रकाश बरवड़, हवासिंह यादव, सुशील शर्मा, पवन जांगिड़, शिवकुमार शर्मा, विकास झाझडिया, विजेंद्र कुमार, राजकुमार इतिहास, अमित शर्मा, अशोक कुमार गुप्ता, संदीप रोहिला, प्रदीप सोनी, श्यामसुंदर मिश्रा, रवि पारीक, संदीप सैनी, अजय शर्मा, रवि चोटिया को प्रशस्ति पत्र, माला और साफा पहनाकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विश्व विख्यात हास्य कवि हरीश हिंदुस्तानी थे, जिन्होंने अपने हास्य व्यंग्य द्वारा दर्शक दीर्घा का मन मोह लिया। इस अवसर पर विद्यालय प्रिंसिपल प्रमोदिनी दुबे, प्रधानाचार्या प्रमिला झाझडिया, चेयरपर्सन ममता नेहरा का भी सम्मान किया गया। बेहतरीन संचालन के लिए कॉमर्स हेड प्रो. के.एल. लाठ को भी सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर संस्था अध्यक्षा जावित्री नेहरा, प्रेमलता यादव, जीवनी इंटरनेशनल स्कूल निदेशक सावरमल मील, परमहंस स्कूल निदेशक विक्रम जांगिड़, नंदिनी इंटरनेशनल निदेशक संदीप मावंडिया, भामरवासी पूर्व सरपंच सुभाष झाझडिया, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी अमरसिंह पचार, रोहिताश डांगी, भुकाना पूर्व सरपंच रणवीर डूडी, इंद्रराम सरपंच भुकाना, बनारसी लाल खेदड़ जाखल, राजेश यादव, मोहन लाल जाटव, राहुल राजपूत, जय सिंह माठ, महेंद्र धीवा, डॉक्टर महेंद्र नेहरा, रामवतार नेहरा, विनोद पायल, विजयपाल पायल, ओम प्रकाश नेहरा, सुभाष नेहरा, बहादुर मल मेघवाल, लादूराम नेहरा, सावंत यादव, रामवतार यादव, पुरुषोत्तम यादव, अमरसिंह यादव, रणवीर यादव, मोती लाल यादव, लोकेश डूडी, राजेंद्र भास्कर, नरेश कुमार, सुरेश भालोठिया, सुरेश यादव, सरिता राव, विमलेश जांगिड़, कविता सोनी सहित समस्त स्टाफ, गणमान्य नागरिक, अभिभावक और विद्यार्थी उपस्थित थे।