Sunday, June 29, 2025
Homeचिड़ावाचिड़ावा लोहिया शिक्षण संस्थान में संयुक्त निदेशक जगवीर सिंह यादव का हुआ...

चिड़ावा लोहिया शिक्षण संस्थान में संयुक्त निदेशक जगवीर सिंह यादव का हुआ भव्य सम्मान

चिड़ावा स्थित लोहिया शिक्षण संस्थान में संयुक्त निदेशक शिक्षा विभाग, राजस्थान बीकानेर, जगवीर सिंह यादव के सम्मान में विशेष समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुशील शर्मा ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रधानाचार्य महेंद्र वर्मा उपस्थित रहे।

समारोह की शुरुआत मां सरस्वती की वंदना और दीप प्रज्वलन से हुई। संयुक्त निदेशक जगवीर सिंह यादव का माल्यार्पण, साफा पहनाकर, और शॉल ओढ़ाकर भव्य सम्मान किया गया। सम्मान की यह रस्म संस्था चेयरमैन राम सिंह नेहरा, निदेशक जगपाल सिंह यादव, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुशील शर्मा और प्रधानाचार्य महेंद्र वर्मा ने संयुक्त रूप से पूरी की।

अपने संबोधन में जगवीर सिंह यादव ने कहा, “शिक्षा न केवल व्यक्ति के व्यक्तित्व को निखारती है, बल्कि राष्ट्र के सर्वांगीण विकास में भी सहायक होती है। शिक्षा के माध्यम से व्यक्ति देश के सम्मान और गौरव को बढ़ाने में योगदान दे सकता है। मानवता और समाज के विकास के लिए शिक्षा की भूमिका अनिवार्य है।”

इस कार्यक्रम में नगर पालिका उपाध्यक्ष अभय सिंह बडेसरा, संस्था सचिव प्रदीप नेहरा, चेयरपर्सन ममता नेहरा, प्रिंसिपल प्रमोदिनी दुबे, प्रधानाचार्या प्रमिला झाझड़िया, कोऑर्डिनेटर प्रदीप कुमार, हिंदी व्याख्याता विमलेश जांगिड़, पूरणमल गजराज, गुलजार खान, प्रदीप सोनी, संदीप राव, सुरेश यादव, और समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन विमलेश जांगिड़ ने कुशलतापूर्वक किया। अंत में समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। यह आयोजन न केवल संयुक्त निदेशक के सम्मान में आयोजित था, बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान और समाज में शिक्षा की आवश्यकता पर बल देने का भी संदेश था।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!