Thursday, June 19, 2025
Homeचिड़ावाचिड़ावा: लगातार दूसरी बार निर्विरोध जयपुर मंडल उपाध्यक्ष बनने पर विष्णुदत्त पांडेय...

चिड़ावा: लगातार दूसरी बार निर्विरोध जयपुर मंडल उपाध्यक्ष बनने पर विष्णुदत्त पांडेय का अभिनंदन

चिड़ावा: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की चिड़ावा शाखा में कार्यरत विकास अधिकारी विष्णुदत्त पांडेय को नेशनल फेडरेशन जयपुर मंडल का निर्विरोध उपाध्यक्ष चुने जाने पर सम्मानित किया गया। यह लगातार दूसरी बार है जब उन्हें इस पद के लिए निर्विरोध चुना गया है।

शाखा में स्वागत समारोह आयोजित

आज चिड़ावा शाखा में उनके आगमन पर स्टाफ और अभिकर्ताओं द्वारा उनका शानदार स्वागत किया गया। स्वागत समारोह में शाखा प्रबंधक श्री रायसिंह राठौड़ ने उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर विकास अधिकारी जे पी मौर्य, पी डी सोकरिया, संदीप बसेरा, अशोक वर्मा, हरदीप सिंह, सुमित कटेवा, रितेश कुमार, संजय तनानिया, प्रशासनिक अधिकारी श्री नन्दलाल सैनी, शीशराम योगी, सुरेश दूत, अजय भगत, इब्राहिम मिर्जा के अतिरिक्त कृष्ण कुमार शर्मा, गोपाल शर्मा, रणवीर यादव, राजेंद्र शर्मा, मुकेश गाड़ोदिया, रतन भास्कर, अकबर अली समेत समस्त शाखा परिवार ने साफा और फूलमाला पहनाकर श्री पांडेय को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।

विष्णुदत्त पांडेय का योगदान

विकास अधिकारी के रूप में श्री विष्णुदत्त पांडेय का योगदान उल्लेखनीय रहा है। उन्होंने अपने कार्यकाल में न केवल शाखा के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, बल्कि अभिकर्ताओं और स्टाफ के साथ भी एक मजबूत संबंध स्थापित किया है। उनके नेतृत्व में चिड़ावा शाखा ने कई महत्वपूर्ण मील के पत्थर हासिल किए हैं।

समारोह में वक्ताओं के विचार

समारोह में वक्ताओं ने पांडेय के योगदान की सराहना की और उनके निर्विरोध चुने जाने को संस्था के लिए गौरव का क्षण बताया। रायसिंह राठौड़ ने कहा, “विष्णुदत्त पांडेय का निर्विरोध उपाध्यक्ष चुना जाना उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है। उनके नेतृत्व में हमें और अधिक सफलता की उम्मीद है।”

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!