Friday, June 20, 2025
Homeचिड़ावाचिड़ावा: राजस्व कार्मिकों को लैपटॉप, पदोन्नति और अन्य सुविधाओं की मांग को...

चिड़ावा: राजस्व कार्मिकों को लैपटॉप, पदोन्नति और अन्य सुविधाओं की मांग को लेकर पटवारियों का धरना जारी

चिड़ावा, 20 सितंबर 2024: चिड़ावा में राजस्थान पटवार संघ की उपशाखा ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन पेन डाउन हड़ताल जारी है। पटवारी तहसील और उपखंड मुख्यालयों पर धरने पर बैठे हैं।

पटवारियों की प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं:

  • राजस्व कार्मिकों को लैपटॉप और प्रिंटर उपलब्ध करवाना।
  • राजस्व सेवा परिषद के लंबित मांगों का क्रियान्वयन।
  • विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक समय पर आयोजित कर पदोन्नतियां समयबद्ध तरीके से करना।
  • 1 अप्रैल, 2023 की स्थिति में भू-प्रबन्ध आयुक्त द्वारा जारी पटवारियान की वरिष्ठता सूची को निरस्त करना।
  • राजस्थान तहसीलदार सेवा नियम 1958 के नियम 7, 7 और अनुसूची 1 के बिन्दु संख्या 2 में संशोधन करना।
  • पटवारियों के अभाव अभियोग के निस्तारण के संबंध में स्पष्ट दिशानिर्देश जारी करना।
  • फसल खरीफ की ऑनलाइन गिरदावरी की मांग।

क्यों नाराज हैं पटवारी?

पटवारियों का कहना है कि उन्होंने इन मांगों को लेकर कई बार ज्ञापन सौंपे हैं, लेकिन सरकार की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इसी कारण से वे आंदोलन करने को मजबूर हुए हैं।

धरने में शामिल कार्मिक

धरने में ब्लॉक अध्यक्ष अनिल बड़सरा के नेतृत्व में जारी धरने में उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र फोगाट, सुरेंद्र कुमार, मनोज कुमार, राजेंद्र प्रसाद शर्मा, रवि कुमार, गोपाल, विनोद कुमार, रामस्वरूप सैनी, रघुवीर गुर्जर, योगेश कुमार, विजय सिंह, राहुल सिंह, अमन दीप, जियालाल, भागोती, तमन्ना और अंजू आदि शामिल हैं।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!