Monday, June 23, 2025
Homeचिड़ावाचिड़ावा: रक्षाबंधन पर अनूठी पहल - पेड़ों को राखी बांधकर महिलाओं ने...

चिड़ावा: रक्षाबंधन पर अनूठी पहल – पेड़ों को राखी बांधकर महिलाओं ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया, मंगल गीत गाए

चिड़ावा: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर चिड़ावा नगर पालिका अध्यक्ष सुमित्रा सैनी ने एक अनूठी पहल करते हुए पौधारोपण किया और पेड़ों को राखी बांधकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस खास मौके पर ओम प्रकाश हजारीलाल सैनी मेमोरियल संस्थान के फार्म पर सैकड़ों महिलाओं ने भी भाग लिया और पेड़ों को राखी बांधकर प्रकृति के प्रति अपना प्यार व्यक्त किया।

पेड़ों को राखी बांधकर महिलाओं ने उनकी सुरक्षा की शपथ ली व इस अवसर पर मंगल गीत भी गाए।

नगर पालिका अध्यक्ष सुमित्रा सैनी ने कहा, “रक्षाबंधन सिर्फ भाई-बहन का पर्व नहीं है, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारे कर्तव्य का भी प्रतीक है। हमें पेड़ों को बचाना चाहिए, क्योंकि वे हमारे जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं।” उन्होंने सभी से पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आने का आह्वान किया।

इस अवसर पर पूर्व पार्षद अंजू शिवलाल सैनी, कांग्रेस महिला ब्लॉक अध्यक्ष संगीता बाबूलाल सैनी, कांग्रेस महिला जिला उपाध्यक्ष नीतू सैनी, अंजू देवी, पुष्पा देवी, चावली देवी, पताशी देवी, घोटा देवी, भगवती देवी, सुशीला देवी, बसंती देवी, सुनीता देवी, मनी देवी, संतोष देवी, सरोज देवी, मुन्नी देवी, अनिता देवी, पूनम, नीलम, नीमा देवी, अर्चना देवी, मंजू देवी, एकता, सीता देवी, आशा देवी, बनारसी देवी, कीर्ति, खुशबू कटारिया, खुशबू दहिया, ईशा दहिया, पूनम, कोमल, तनिष्का, दिव्यांशी, चेतना, अंजिता, रक्षा, प्राची, पायल आदि सहित अनेक महिलाएं मौजूद रहीं।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!