चिड़ावा, 7 अगस्त 2024: आज हरियाली तीज का पर्व पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शहर के विभिन्न पार्कों और बगीचों में महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। रिमझिम फुहारों के बीच महिलाओं ने झूले झूलकर और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेकर इस त्योहार का पूरा आनंद लिया।

पिलानी रोड स्थित भगिनिया जोड़ में हुआ विशेष आयोजन
पिलानी रोड स्थित भगिनिया जोड़ में महिलाओं की एक बड़ी टोली एकत्रित हुई। उन्होंने यहां वन विहार का आनंद लेते हुए झूले झूले। झूले झूलते हुए महिलाओं ने मधुर गीत गाए और एक-दूसरे के साथ खूब मस्ती की।
महिलाओं ने सहेलियों के साथ मनाया त्योहार
इस अवसर पर टीना शर्मा, शोभा चौधरी, संतरा देवी, रितु सूरजगढ़िया, ममता सैनी, निधि शर्मा, दीपा सूरजगढ़िया, आयुषी शर्मा सहित कई अन्य महिलाएं मौजूद रहीं। उन्होंने अपनी सहेलियों के साथ मिलकर इस त्योहार को यादगार बनाया।