चिड़ावा: शहर में रविवार को भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब राजस्थान शिक्षण संस्थान के खेल मैदान में विशाल संगीतमय हिंदी सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इस भव्य धार्मिक कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालु, विशेषकर महिलाएं, बड़ी संख्या में शामिल हुईं। पूरा परिसर ‘जय श्री राम’ और ‘जय हनुमान’ के जयघोष से गूंज उठा, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बन गया।

इस आयोजन का संयोजन युवा जनशक्ति फाउंडेशन की अध्यक्ष एवं राजस्थान शिक्षण संस्थान की चेयरपर्सन नीतिका थालौर के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में एकता, भाईचारा और आध्यात्मिक चेतना को बढ़ावा देना रहा। चिड़ावा शहर के साथ-साथ आसपास के गांवों से भी भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।

कार्यक्रम की सबसे खास बात रही संगीतमय शैली में प्रस्तुत सुंदरकांड पाठ। जैसे ही मधुर धुनों के साथ चौपाइयों का पाठ शुरू हुआ, श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। भक्ति का ऐसा माहौल बना कि महिलाएं खुद को रोक नहीं सकीं और भजनों की धुन पर झूमते हुए नृत्य करने लगीं। पूरा वातावरण श्रद्धा, उल्लास और आनंद से भर गया।

इस विशाल आयोजन को सफल बनाने में क्षेत्र के महिला मंडल की अहम भूमिका रही। संयोजिका सुधा सिधड़ के साथ सोना चेतीवाल, आईना सैनी, रेखा पांडे, अविका अडूकिया, अस्मिता गुप्ता, पूनम पुजारी, सुनीत शाह, बबीता गुप्ता, शिल्पा गुप्ता, रितु गुप्ता, मंजू वर्मा, सुधा शर्मा, विजयलक्ष्मी, अनिता जांगिड़, अंजू जांगिड़, ललिता जांगिड़, पिंकी जांगिड़, लक्ष्मी पवार, महिंद्रा, पूनम, उषा, वंदना, सुमन सोनी, सपना सोनी और पूजा सहित अनेक महिलाओं ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

वहीं आयोजन की व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने में युवा जनशक्ति फाउंडेशन की महिला टीम ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया, जिसमें सुनीता चौधरी, डॉ. आबिदा खान, अंजना चौधरी, अंजना सोमरा, दीपा, कुंदन कटेवा, पवन कटेवा, कविता पूनिया, सुनिता जांगिड़, माया जांगिड़ और ज्योति थालौर प्रमुख रूप से शामिल रहीं।

कार्यक्रम के अंत में नीतिका थालौर ने सभी श्रद्धालुओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा, एकता और भाईचारे को मजबूत करते हैं। समापन के बाद सभी श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक महाप्रसाद ग्रहण किया।




