Saturday, June 28, 2025
Homeचिड़ावाचिड़ावा में सिंघाना सड़क मार्ग पर नहर की मांग को लेकर किसानों...

चिड़ावा में सिंघाना सड़क मार्ग पर नहर की मांग को लेकर किसानों का 249वें दिन भी धरना जारी, जन जागरति पदयात्रा को मिल रहा अपार समर्थन

चिड़ावा, 6 सितम्बर 2024: सिंघाना सड़क मार्ग पर नहर की मांग को लेकर किसानों का धरना किसान सभा के बैनर तले 249वें दिन भी जारी रहा। धरने की अगुवाई ताराचंद तानाण कर रहे हैं। किसानों ने लालचौक बस स्टैंड पर अपनी मांगों को लेकर आंदोलन छेड़ रखा है और अपनी मांगों को मनवाने के लिए लगातार धरना दे रहे हैं।

धरने के साथ-साथ नहर जन जागरति पदयात्रा भी विभिन्न गांवों से होते हुए सिंघाना शहर में पहुंची। यह पदयात्रा ढाढौत पंचायत से शुरू हुई और भैसावता बास, भैसावता कला, भैसावता खुर्द, मोई भारू, मोई टीबा, अमरपुरा, मोई सड़क वाली, ढाणी हुक्मा की होते हुए सिंघाना शहर में प्रवेश किया। इस यात्रा में ग्रामीण क्षेत्रों से लोगों का अच्छा समर्थन मिल रहा है।

जन जागरति यात्रा को ग्रामीणों का मिल रहा समर्थन

जन जागरति यात्रा के दौरान किसानों ने गांव-गांव जाकर लोगों को नहर की मांग और उसकी आवश्यकता के बारे में जागरूक किया। इस अभियान में ग्रामीण क्षेत्रों के लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं और सरकार से नहर की मांग कर रहे हैं। किसानों का मानना है कि अगर नहर का निर्माण होता है, तो इससे सिंचाई के साथ-साथ पानी की समस्या का भी समाधान होगा।

आज की पदयात्रा में मुख्य रूप से किसान सभा के जिला उपाध्यक्ष बजरंग बराला, महामंत्री मदनसिंह यादव, तहसील अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, नहर आंदोलन के प्रवक्ता विजेन्द्र शास्त्री, रणधीर सिंह ओला, महेश शर्मा भैसावता, महेंद्र सिंह और सोनु पंडित जैसे नेता सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं।

विडियो देखें…

धरना स्थल पर भी जुट रहे किसान और युवा

धरना स्थल पर भी किसानों और युवाओं की सक्रियता बनी हुई है। बनवारीलाल, सतपाल, नौजवान सभा के जयन्त चौधरी, सौरभ सैनी, सत्तुभाई, अमित, करण कटारिया, जयसिंह, महेंद्र, मनोज, राजवीर, महेश चाहर, जगराम सहित कई प्रमुख लोग धरने में शामिल रहे।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!