Friday, November 21, 2025
Homeचिड़ावाचिड़ावा में सफाई कर्मचारी पर हमला: बदमाशों ने सिर फोड़ा, कर्मचारियों ने...

चिड़ावा में सफाई कर्मचारी पर हमला: बदमाशों ने सिर फोड़ा, कर्मचारियों ने किया काम बंद और सड़क जाम

चिड़ावा: नगर पालिका क्षेत्र में सोमवार शाम उस समय हड़कंप मच गया जब सफाई कार्य कर रहे एक कर्मचारी पर कुछ अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिया। हमले में सफाई कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद सफाई कर्मचारियों ने काम बंद कर तहसील रोड पर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। घटना के विरोध में सफाई कर्मचारियों ने रास्ता जाम कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग उठाई।

सफाई कार्य के दौरान अज्ञात बदमाशों ने किया हमला

घटना सोमवार शाम की है जब सफाई कर्मचारी विकास चंदेलिया, उम्र 22 वर्ष, पुत्र पवन चंदेलिया, तहसील रोड पर नियमित सफाई कार्य कर रहा था। इसी दौरान एक गाड़ी में सवार होकर आए कुछ अज्ञात लोग मौके पर पहुंचे और बिना किसी कारण के गाली-गलौच करने लगे। विवाद बढ़ने पर बदमाशों ने विकास चंदेलिया पर हमला कर दिया और उसके सिर पर वार किया, जिससे वह घायल होकर सड़क पर गिर गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इससे पहले कार सवार हमलावरों द्वारा एक ऑटो रिक्शा चालक व एक महिला से भी गाली गलौज की गई।

साथियों का गुस्सा फूटा — सफाई कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार

हमले की सूचना मिलते ही अन्य सफाई कर्मचारी मौके पर पहुंच गए इसके बाद सभी कर्मचारियों ने विरोध जताते हुए सफाई का काम बंद कर दिया। उन्होंने तहसील रोड पर धरना शुरू किया और ट्रैक्टर खड़ा कर रास्ता जाम कर दिया। सफाई कर्मचारियों का कहना है कि जब तक हमलावरों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक वे काम पर नहीं लौटेंगे।

पुलिस कार्रवाई की मांग पर अड़े सफाई कर्मचारी

धरने पर बैठे कर्मचारियों ने कहा कि यह घटना न केवल एक व्यक्ति पर हमला है, बल्कि सफाई कर्मियों की सुरक्षा पर सवाल है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि जल्द से जल्द मारपीट करने वाले बदमाशों को गिरफ्तार किया जाए और सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

माहौल तनावपूर्ण, प्रशासन अलर्ट

धरने और रास्ता जाम की सूचना पर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और कर्मचारियों से बातचीत शुरू की। अधिकारियों ने कर्मचारियों को शांत रहने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। रास्ता बंद होने से दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई।

एएसआई मुकेश कुमार द्वारा घायल को अस्पताल पहुंचाया गया व प्रशासन की समझाइश के बाद रास्ता खोला गया। फिलहाल क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है और पुलिस ने एहतियातन गश्त बढ़ा दी है।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!