चिड़ावा: नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नं. 23, नायकों की ढाणी में सोमवार को नये बोरवेल का शुभारंभ राज्य ओबीसी आयोग सदस्य पवन मावंडिया और पूर्व प्रधान कैलाश मेघवाल ने किया। इस नये बोरवेल से इलाके के निवासियों को पेयजल संकट से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
नायकों की ढाणी में नये बोरवेल के शुरू होने से वार्ड 23 के निवासियों को लंबे समय से चली आ रही जल समस्या से निजात मिलेगी। स्थानीय नागरिकों ने इस सुविधा को स्वीकृति देने पर मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और मंत्री कन्हैया लाल के प्रति आभार व्यक्त किया।
बोरवेल उद्घाटन कार्यक्रम में पूर्व जिला महामंत्री अमर सिंह तंवर, भाजपा युवा नेता निखिल मावंडिया, डॉ नरेंद्र अडूका, प्रताप मेघवाल, सुभाष मावंडिया, मांगेलाल नायक, गोपाल सैनी, युवा मोर्चा अध्यक्ष अशोक शर्मा, अमीलाल जांगिड़, बिल्लू नायक, विक्रम सैनी, राकेश नायक और विजय सैनी सहित अनेक वार्डवासी उपस्थित रहे। सभी ने सामूहिक रूप से इस पहल की सराहना की और क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने का संकल्प लिया।





