Saturday, February 14, 2026
Homeचिड़ावाचिड़ावा में लाखों के जेवरात और नकदी की चोरी, सीसीटीवी में कैद...

चिड़ावा में लाखों के जेवरात और नकदी की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

चिड़ावा: चिड़ावा में एक पुलिस इंस्पेक्टर के घर में चोरों ने धावा बोल दिया। चोर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गए। पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

शुक्रवार रात करीब 2 बजे, चिड़ावा के वार्ड 33 में स्थित पुलिस इंस्पेक्टर ध्यानचंद के घर में चोर घुस गए। घर में कोई नहीं था क्योंकि इंस्पेक्टर ससुराल गए हुए थे। चोरों ने घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और करीब एक घंटे तक घर को खंगाला।

लाखों के जेवरात और नकदी चोरी

चोरों ने घर से लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और करीब डेढ़ लाख रुपये की नकदी चुरा ली। चोरी गए जेवरात में सोने के टेवे, मंगलसूत्र, चेन, अंगूठी, पायजेब आदि शामिल हैं।

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरों की तस्वीर कैद हो गई है। वीडियो फुटेज में एक नकाबपोश व्यक्ति घर में घुसता हुआ दिख रहा है। पुलिस इस फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और सीसीटीवी फुटेज खंगाले।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!