Friday, February 13, 2026
Homeचिड़ावाचिड़ावा में रात दो बजे कब्जे की नीयत से हमला: माली सैनी...

चिड़ावा में रात दो बजे कब्जे की नीयत से हमला: माली सैनी समाज पहुंचा एसपी ऑफिस, आरोपियों पर कार्रवाई कि की मांग

चिड़ावा: प्लॉट पर कब्जा करने की नीयत से शनिवार देर रात 2 बजे गुगोजी की ढाणी में मदरलैंड स्कूल के सामने एक प्लाट पर भारी मशीनरी व लवाजमे के साथ हमला कर पीड़ित मूलचंद सैनी के चार कमरे ध्वस्त कर देने तथा सोने चांदी के जेवरात व नगदी लूट ले जाने के मामले में आज माली सैनी समाज के लोग झुंझुनूं एसपी ऑफिस पहुंचे।

समाज के लोगों ने जिला एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय से मुलाकात कर मामले में दोषियों के खिलाफ शख्स कार्रवाई करने की मांग की है।

एसपी उपाध्याय ने समाज के लोगों को आश्वस्त किया कि इस मामले में दोषी किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है और शीघ्र ही दोषियों को पकड़कर सलाखों के पीछे किया जाएगा।

इस मामले में चिड़ावा पुलिस ने आज कार्रवाई करते हुए हमले में प्रयुक्त एक JCB मशीन, एक ट्रैक्टर मय ट्रॉली, सात फीट लंबाई के 40 सीमेंट पिलर, तीन बंडल कंटीले तार और एक सादा तार का बंडल जब्त किया है। पुलिस के अनुसार यह पूरा सामान प्लॉट पर अवैध कब्जा करने की नीयत से लाया गया था।

एसपी उपाध्याय से मुलाकात करने पहुंचे लोगों में जिलाध्यक्ष माली सैनी समाज संस्था झुंझुनूं महेन्द्र शास्त्री, महामंत्री माली सैनी समाज संस्था झुंझुनूं रतनलाल सैनी, संगठन मंत्री कैलाश चन्द्र खडोलिया, संभाग अध्यक्ष राष्ट्रीय सैनी सभा अजय सैनी, राजेश सैनी जिला अध्यक्ष सैनी समाज चिड़ावा, महेश कटारिया पूर्व पार्षद चिड़ावा, विद्याधर सैनी पूर्व पार्षद चिड़ावा, चिंटू सैनी समाजसेवी, श्यामलाल सैनी चिड़ावा, सुशील सैनी, मूलचंद सैनी पीड़ित परिवार, रोहित खेतड़ी, राधेश्याम सैनी खुडाना, बलवीर सैनी पकौड़ी की ढाणी, राधेश्याम भोमपुरा, नागर नंदा निजामपुरा ओजटू, ताराचंद, दीपचंद, योगेश नंदा, योगेश, अमर सिंह डांगी ओजटू, दाताराम डांगी ओजटू, चिरंजीलाल सैनी पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष बुहाना शामिल रहे।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!