Saturday, March 14, 2026
Homeचिड़ावाचिड़ावा में रंगदारी के लिए फायरिंग के बाद सोशल मीडिया पर डाली...

चिड़ावा में रंगदारी के लिए फायरिंग के बाद सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट, क्षत्रिय गैंग के नाम से बनी आईडी से इंस्टाग्राम पर वारदात की खबर को शेयर किया

चिड़ावा, 17 दिसम्बर 2024: चिड़ावा में सोमवार शाम को 1 करोड़ की रंगदारी के लिए मिठाई व्यापारी की दुकान पर के गई फायरिंग के बाद इसी मामले से जुड़ी सोशल मीडिया पर डाली गई एक पोस्ट आज वायरल हो रही है। इंस्टाग्राम पर क्षत्रिय गैंग के नाम से बनी आईडी से वारदात की अखबार में प्रकाशित खबर को शेयर किया गया है। पुलिस इस आईडी को संदिग्ध मानते हुए इसकी पड़ताल कर रही है।

आपको बता दें कि सोमवार को चिड़ावा में स्टेशन रोड़ पर पंचायत समिति के सामने स्थित लालचंद पेड़ा वाला की दुकान पर 2 बदमाश पहुंचे, जिनमें से एक युवक ने दुकान पर 3 राउंड फायर किए थे। फायरिंग से पहले बदमाश ने एक पर्ची काउंटर की ओर फेंकी थी, जिस पर क्षत्रिय गैंग की ओर से 1 करोड़ की रंगदारी की मांग करते हुए धमकी लिखी गई थी। फायरिंग के बाद दोनों युवक मौके से फरार हो गए थे।

दिन दहाड़े भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में मिठाई व्यापारी पर हुई फायरिंग की इस घटना के बाद शहर के व्यापारियों में दहशत है, तथा वे जल्द से जल्द वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!