Sunday, June 22, 2025
Homeचिड़ावाचिड़ावा में महिलाओं की सुरक्षा के लिए एनएसआर स्पोर्ट्स अकादमी की नई...

चिड़ावा में महिलाओं की सुरक्षा के लिए एनएसआर स्पोर्ट्स अकादमी की नई पहल, नि: शुल्क देंगे आत्मरक्षा प्रशिक्षण

चिड़ावा: शहर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक सराहनीय पहल देखने को मिल रही है। NSR स्पोर्ट्स अकादमी ने महिलाओं और लड़कियों को आत्मरक्षा सिखाने का बीड़ा उठाया है। अकादमी हर रविवार को सभी महिलाओं और लड़कियों को मुफ्त में आत्मरक्षा प्रशिक्षण दे रही है।

आजकल महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह पहल काफी महत्वपूर्ण है। अकादमी के निदेशक नितिन राठौड़ का मानना है कि महिलाओं को आत्मरक्षा के लिए सशक्त बनाना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा, “हमारी बेटियों को एक क्लास कम पढ़ाओ लेकिन सेल्फ डिफेंस जरूर सिखाओ।”

प्रशिक्षण का समय:

प्रशिक्षण हर रविवार शाम 5 से 6 बजे तक गऊशाला रोड, चिड़ावा स्थित अकादमी में दिया जाता है।

क्यों है ये पहल जरूरी?

  • महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों में लगातार इजाफा हो रहा है।
  • आत्मरक्षा का ज्ञान महिलाओं को सुरक्षित रखने में मदद करेगा।
  • यह पहल महिलाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाएगा।

आप सभी महिलाओं और लड़कियों को इस प्रशिक्षण का लाभ उठाने का आग्रह किया जाता है।

संपर्क:

नितिन राठौड़
9131583808
गऊशाला रोड, चिड़ावा

महिलासुरक्षा #आत्मरक्षा #NSRस्पोर्ट्सअकादमी #चिड़ावा

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!