Wednesday, February 19, 2025
Homeचिड़ावाचिड़ावा में मनाया गया महाशिवरात्रि महोत्सव, शोभायात्रा निकाली

चिड़ावा में मनाया गया महाशिवरात्रि महोत्सव, शोभायात्रा निकाली

चिड़ावा, 16 फरवरी 2025: शहर में आज प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की शाखा द्वारा महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए।

शोभायात्रा स्थानीय शाखा धाबाई जी के टेकड़े से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई मंड्रेला रोड पर स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंची।

Advertisement's
Advertisement’s

कार्यक्रम में क्षेत्रीय संचालिका रतन दीदी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने शिव भगवान के महत्व पर प्रकाश डाला और सभी को धर्म और आस्था के प्रति विश्वास बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। स्थानीय प्रभारी स्नेह दीदी ने सभी का स्वागत किया।

इसके अलावा भाजपा नेता वर्षा सोमरा, नीतिका थालौर, माउंटआबू से आए डॉ. सुरेश कुमार, सरला पाठशाला से अनिता पूनिया सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

Advertisement's
Advertisement’s

कार्यक्रम में मधु, राहुल, चंदगीराम, जितेंद्र, हीरालाल, सुनील, मनोहरलाल जांगिड़, अनूप, महेंद्र यादव, संदीप बिवाल, रामविलास, रामनिवास, हीरालाल, महेंद्र, नितिन, वंदना, किरण, पूजा, डिंपल, प्रियंका, रेणु, राजबाला, निशा, महिमा, तान्या आदि श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिव भक्तों को एक मंच पर लाना और उन्हें धार्मिक ज्ञान प्रदान करना था। साथ ही, इस कार्यक्रम के माध्यम से शांति और सद्भाव का संदेश दिया गया।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!