Wednesday, June 18, 2025
Homeचिड़ावाचिड़ावा में मनाई सावित्री बाई फुले की 194वीं जयंती: वक्ताओं ने कहा,...

चिड़ावा में मनाई सावित्री बाई फुले की 194वीं जयंती: वक्ताओं ने कहा, “उनका समर्पण और साहस प्रेरणादायक”

चिड़ावा, 3 जनवरी 2025: चिड़ावा में आज सैनी धर्मशाला में महात्मा ज्योतिबा फुले प्रतिमा स्थल पर माता सावित्री बाई फुले की 194 वी जयंती मनाई गई। सामाजिक कार्यकर्ता मेहर कटारिया के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सैनी समाज जिला अध्यक्ष राजेश सैनी थे जबकि अध्यक्षता पूर्व पार्षद महेश कटारिया ने की। कार्यक्रम के प्रारम्भ में सावित्री बाई फुले के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।

इस मौके पर वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में कहा कि सावित्री बाई फुले एक असाधारण महिला थीं, जिन्होंने अपना जीवन भारत में महिलाओं और दबे-कुचले समुदायों के अधिकारों के लिए संघर्ष करते हुए बिताया।

Advertisement's
Advertisement’s

सामाजिक कार्यकर्ता मेहर कटारिया ने कार्यक्रम में शामिल युवाओं को बताया कि सावित्री बाई फुले ने 19वीं सदी में महिला शिक्षा, लिंग समानता और सामाजिक सुधार के लिए अद्वितीय योगदान दिया। उन्होंने पहले लड़कियों के स्कूल की स्थापना की, और अपने लेखन के माध्यम से सामाजिक परिवर्तन की वकालत की। उनका समर्पण और साहस हमें प्रेरणा देता है।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में जयराम मुनका, सुरेश चंदेलिया, ओमप्रकाश जैदिया, सूबेदार सुखदेव सैनी, गिरधारी माखरिया, पवन शर्मा, प्रभु सांखला, मुकेश कालुण्डिया, तेजप्रकाश सोनी, विशाल सैनी, राकेश सोनी, अरविंद दहिया, रतनलाल मुनका, श्यामलाल सैनी डालमिया की ढाणी, मुकेश शर्मा, जोनी मासूम, मोहित कटारिया, हर्ष कटारिया, दिलीप कुमार, संजय चंदेलिया, रावत मल, जीवचराम, कन्हैया लाल, अमित कुमार, विक्की सैनी, जतिन सैनी, फूलचंद सैनी, सुशील कुमार, जगदीश प्रसाद आदि उपस्थित रहे।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!