चिड़ावा: शहर के सूरजगढ़ रोड स्थित मधुसूदन फार्म हाउस में नगरपालिका के जमादार विनोद कुमार चांवरिया के सेवानिवृत्ति अवसर पर एक भव्य और ऐतिहासिक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम ने पूरे शहर को भावुक कर दिया, जहां सर्वसमाज के लोगों ने एकजुट होकर अपने प्रिय कर्मचारी को सम्मानपूर्वक विदाई दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व चेयरमैन मधु शर्मा ने की, जबकि मंच पर कई प्रतिष्ठित हस्तियां मौजूद रहीं।
समारोह में अतिथि के रूप में निहाल सिंह रणवा, अनिल गुप्ता, शेर सिंह नेहरा, डॉ हरिसिंह सांखला, शीशराम हलवाई, पृथ्वीराज शर्मा, रमेश गाडिया, खादीम हुसैन, सुरेश जलिन्दरा, गंगाधर सांखला, ओमप्रकाश सैनी और डॉ कुसुम लता शर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने विनोद कुमार चांवरिया को माला, साफा, शाल और स्मृति चिन्ह भेंट कर भावभीना सम्मान किया।
पूर्व पालिकाध्यक्ष सुभाष शर्मा ने स्वागत भाषण में विनोद कुमार चांवरिया के लंबे और निष्ठापूर्ण सेवाकाल की विस्तार से सराहना की। उन्होंने कहा कि विनोद कुमार ने अपने कार्यकाल में ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया।
इस दौरान ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान की राजस्थान ब्रांड एम्बेसडर पूजा शर्मा ने अभिनंदन पत्र का वाचन किया, जिससे माहौल और अधिक भावुक हो गया।
कार्यक्रम में रामकुमार झाझड़िया, जगदीश प्राण, रजनीकांत मान, राकेश नायक, मुकेश पूनिया, नरेंद्र अरड़ावतिया, अमिलाल कटकी, राजन सहल, कुलदीप भगासरा, प्रवीण कालीरावणा, कन्हैयालाल शर्मा, अभिषेक शर्मा, असलम, कैलाश संदीप जोशी, रामजी लाल सैनी, रवि पचेरीवाला, ओमप्रकाश अरड़ावतिया, अमरसिंह तंवर, जगदेव शर्मा, राजेश नातवाल, देवेन्द्र सैनी, विनोद शर्मा, प्रभुदयाल वर्मा, विक्रम शर्मा, बाबूलाल सैनी, विनोद डांगी, सतीश शर्मा, रामनिवास पारीक, राधेश्याम सुखाडिया, ओमप्रकाश स्वामी, महेश शर्मा, एल के शर्मा, सुशील तामडायत, निरंजन लाल शर्मा, अजीत चणानिया, राकेश सबलानिया, अनिरुद्ध तामडायत, चरण सिंह, सत्येन्द्र कौशिक, सुनील शर्मा, उत्तम टेलर, शिव कुमार शर्मा, रमेश बाछुका, अमित भगेरिया, महेश जांगिड़, रमेश अग्रवाल, बाबूलाल बसवाला, गुलाब मेघवाल, सुभाष झाझड़िया, महावीर कोठारी, राजेन्द्र पारीक, शक्ति भारद्वाज, सुरेन्द्र नायक और अनिल शर्मा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन संतोष अरड़ावतिया और डॉ चंचल शर्मा ने किया।
कार्यक्रम का समापन रात्रि में आयोजित स्नेह मिलन और प्रीतिभोज के साथ हुआ। सर्वसमाज के लोगों ने विनोद कुमार चांवरिया के स्वस्थ, सुखद और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह समारोह चिड़ावा के इतिहास में एक यादगार पल बन गया।





