चिड़ावा : भाजपा चिड़ावा नगर मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार शाम को भगिनीया जोहड़ स्थित मंदिर प्रांगण में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर मंडल अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा ने की।
सदस्यता अभियान को मिलेगी गति
बैठक में मुख्य रूप से पूरे देश में चलाए जा रहे सदस्यता अभियान को चिड़ावा नगर में और गति देने पर चर्चा की गई। इस अभियान को सफल बनाने के लिए 10 सितंबर को शाम 5 बजे कबीर टीला में एक और बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इस बैठक में मंडल के सभी बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रमुख, पदाधिकारी और सदस्य शामिल होंगे।
बैठक में रहे ये लोग मौजूद
बैठक में सदस्यता अभियान के प्रभारी डॉ. बी. एल वर्मा, अभियान के संयोजक पूर्व पार्षद रविकांत शर्मा, सहसंयोजक पार्षद गंगाधर सैनी, सहसंयोजक महिला मोर्चा अध्यक्ष उमा शर्मा, बूथ अध्यक्ष योगेश भारतीय, मंडल महामंत्री पार्षद मदन डारा, सुभाष झाझडिया, संजय कुमार मिल, मंडल मंत्री सुशील डाबला, राजेश स्वामी, हेमंत पारीक, गोपाल महमिया, मनीष वेद, प्रशांत पुजारी सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।