Thursday, February 12, 2026
Homeचिड़ावाचिड़ावा में भाजपा प्रवक्ता हिमांशु शर्मा का युवा मोर्चा ने स्वागत किया,...

चिड़ावा में भाजपा प्रवक्ता हिमांशु शर्मा का युवा मोर्चा ने स्वागत किया, कार्यकर्ताओं में दिखा जोश

चिड़ावा (झुंझुनूं): बुधवार को भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और वर्तमान में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हिमांशु शर्मा के आगमन पर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। ओजटू बाईपास पर युवा मोर्चा टीम ने उनका स्वागत किया और फूलमालाओं से उनका अभिनंदन किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने “जय श्री राम” और “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद” के नारे लगाकर माहौल देशभक्ति और जोश से भर दिया।

भाजपा युवा मोर्चा टीम की ओर से नरेश धाभाई, अनुज लाम्बा और अंकुश चाहर ने हिमांशु शर्मा का माला पहनाकर व मुंह मीठा करवाकर स्वागत किया। इस दौरान युवा कार्यकर्ताओं में कुणाल राठौड़, मोनू, महेंद्र चौधरी, पारस शर्मा, अमन शर्मा, अंकित योगी (अंश योगी), कपिल शर्मा, अमित चौधरी, अवदीश यादव, सौरव योगी, आशीष चौधरी और अमित शर्मा सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भाजपा प्रवक्ता हिमांशु शर्मा के चिड़ावा पहुंचने से स्थानीय युवा कार्यकर्ताओं में उत्साह और ऊर्जा का माहौल रहा। कई कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनका यह दौरा पार्टी के लिए प्रेरणादायक साबित होगा। हिमांशु शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि युवा शक्ति भाजपा की रीढ़ है, और संगठन की मजबूती के लिए युवाओं को आगे आना चाहिए।

चिड़ावा में उनके आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने संगठन विस्तार, आगामी रणनीति और युवाओं की भूमिका पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि पार्टी का हर कार्यकर्ता समाज के विकास और संगठन की मजबूती के लिए समर्पित है।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!