Thursday, June 19, 2025
Homeचिड़ावाचिड़ावा में पेयजल संकट: लोग आक्रोशित, पूर्व पार्षद ने दी आमरण अनशन...

चिड़ावा में पेयजल संकट: लोग आक्रोशित, पूर्व पार्षद ने दी आमरण अनशन की चेतावनी

चिड़ावा, 22 मई: चिड़ावा शहर में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। कई दिनों से कई इलाकों में पेयजल आपूर्ति बाधित है। इस समस्या से परेशान लोग जलदाय कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों से गुहार लगा रहे हैं। लेकिन अधिकारी केवल आश्वासन देकर लोगों को टरका रहे हैं।

आज भी लोग पहुंचे जलदाय कार्यालय:

आज भी शहर के वार्ड 5, 6, 7, 11 और 29 सहित अन्य वार्डों के लोग जलदाय कार्यालय पहुंचे। उन्होंने एईएन अशोक पलसानिया को ज्ञापन देकर कई दिनों से पेयजल ना आने की शिकायत की। वार्ड 29 में तो 25 दिनों से कई घरों में पेयजल नहीं आ रहा है।

अधिक्षण अभियंता ने अधिकारियों को लताड़ा:

अधिक्षण अभियंता झुंझुनूं, शरद माथुर भी इसी दौरान चिड़ावा पहुंचे। माथुर ने लोगों की समस्या देख एईएन अशोक पलसानिया व जेईएन आदित्य मिश्रा को लताड़ा। माथुर ने अधिकारियों से लोगों की समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई करने को कहा।

पूर्व पार्षद ने दिया आमरण अनशन का अल्टीमेटम:

वहीं आज वार्ड नंबर 4, 6, 7, 14, 20, 24 और 30 के लोग पूर्व पालिकाध्यक्ष ओमप्रकाश बसवाला, नगरपालिका उपाध्यक्ष अभय सिंह बडेसरा व पार्षद लोकेश कटारिया के नेतृत्व में जलदाय अधिकारीयों से मिलने आए। सभी लोगों ने प्रदर्शन करते हुए पेयजल आपूर्ति सही करवाने की मांग की।

इस दौरान रहीसा बानो, जैनफ, लक्ष्मी देवी, विमला, मुन्नि, रुकसाना, सलमा, गुलशन बानो, हसन अली, लालचंद, मोहम्मद शकीर, इरफ़ान, रिज़वान सहित अन्य ने अधिकारियों से बार बार जनता को परेशान ना कर समस्या का स्थाई समाधान करवाने की मांग की।

पूर्व पार्षद और चिड़ावा जन कल्याण सेवा संस्थान अध्यक्ष रविकांत शर्मा ने अधिकारियों को चेतावनी दी है कि अगर जल्द समाधान नहीं होता है तो धरना-आमरण अनशन जैसे कदम उठाए जाएंगे।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!