Sunday, June 1, 2025
Homeचिड़ावाचिड़ावा में पेयजल संकट ने बढ़ाई चिंता, वार्ड एक के लोगों ने...

चिड़ावा में पेयजल संकट ने बढ़ाई चिंता, वार्ड एक के लोगों ने जलदाय विभाग पर जताया आक्रोश, लंबे समय से बंद पड़ी आपूर्ति व्यवस्था से लोग परेशान, टूट रहा सब्र का बांध

चिड़ावा, 30 मई 2025: चिड़ावा शहर के वार्ड नंबर एक में लंबे समय से जारी पेयजल संकट अब विकराल रूप लेता जा रहा है। पानी की नियमित आपूर्ति ठप होने से आक्रोशित वार्ड एक के लोगों ने शुक्रवार को जलदाय विभाग कार्यालय पहुंचकर विरोध दर्ज कराया और अधिकारियों को समस्या से अवगत कराते हुए शीघ्र समाधान की मांग की।

Advertisement's
Advertisement’s

वार्डवासियों ने बताया कि इलाके में पेयजल आपूर्ति नियंत्रित करने वाला वॉल पिछले एक महीने से खराब पड़ा है, जिसके कारण पूरी गली और आसपास के क्षेत्र में पानी की सप्लाई पूरी तरह से बंद है। इस समस्या के चलते लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी पानी का प्रबंध करना मुश्किल हो गया है।

इस मौके पर इकबाल, इंद्राज जांगिड़, सचिन जांगिड़, सोनू नायक, उम्मेद, जगदीश जांगिड़, वसीर खान और विनोद जांगिड़ ने बताया कि लोग मजबूरी में दूर-दराज से पानी लाने या निजी टैंकरों के सहारे पानी खरीदने को मजबूर हैं, जिससे आर्थिक भार भी बढ़ गया है।

जनता की शिकायत सुनने के बाद जलदाय विभाग के कनिष्ठ अभियंता ने भरोसा दिलाया कि जैसे ही अन्य कार्यों से कर्मचारी मुक्त होंगे, वॉल की स्थिति की जांच कर उसे ठीक करवा दिया जाएगा। हालांकि, लोगों का कहना है कि केवल आश्वासन देने से समस्या का समाधान नहीं होगा और उन्हें शीघ्र ही ठोस कार्यवाही चाहिए।

Advertisement's
Advertisement’s

स्थानीय निवासियों का कहना है कि लगातार अनदेखी से उनका सब्र जवाब दे चुका है। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर समस्या का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो वे मजबूर होकर आंदोलन का रास्ता अख्तियार करेंगे।

नगरपालिका क्षेत्र में लगातार सामने आ रही इस प्रकार की समस्याएं प्रशासन की तैयारी और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही हैं। वार्ड एक की स्थिति नगर पालिका और जलदाय विभाग की समन्वयहीनता और लापरवाही को उजागर करती है।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!