Tuesday, August 5, 2025
Homeचिड़ावाचिड़ावा में निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर 31 मार्च को, समीर ऑप्टिकल्स और...

चिड़ावा में निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर 31 मार्च को, समीर ऑप्टिकल्स और ब्रह्म चैतन्य संस्थान के सौजन्य से आयोजित होगा आई कैम्प

समीर ऑप्टिकल्स चिड़ावा और ब्रह्म चैतन्य संस्थान चिड़ावा के सौजन्य से चिड़ावा में 31 मार्च (रविवार) को एक दिवसीय निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। चिड़ावा विद्या निकेतन स्कूल के पास स्थित ब्रह्म चैतन्य संस्थान के भवन में यह फ्री आई कैम्प आयोजित किया जायेगा।

समीर ऑप्टिकल्स के प्रोपराइटर समीर सिंह शेखावत और ब्रह्म चैतन्य संस्थान के अध्यक्ष रामगोपाल मिश्र ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को संस्थान के भवन में सुबह 10 बजे से 3 बजे तक कैम्प लगाया जाएगा।

कैम्प में बहरोड़ (अलवर) के मिश्री देवी हॉस्पिटल के सर्जन डॉ. विरेन्द्र यादव मरीजों को अपनी सेवाएं उपलब्ध करवाएंगे। कैम्प में नेत्र विकारों से पीड़ित मरीजों को परामर्श और दवाईयां नि:शुल्क उपलब्ध करवाई जाएंगी। यही नहीं जिन मरीजों को मोतियाबिंद की परेशानी है, जांच के बाद उनके ऑपरेशन भी नि:शुल्क करवाए जायेंगे। मरीज को कैम्प में अपना पहचान पत्र लेकर आना होगा।

ब्रह्म चैतन्य संस्थान के परशुराम भवन में आज शाम आयोजित बैठक में समीर ऑप्टिकल्स और संस्थान से जुड़े प्रबुद्धजनों ने बैठक कर कैम्प के सफल आयोजन हेतु विभिन्न बिन्दुओं पर विचार-विमर्श किया।

बैठक में ब्रह्म चैतन्य संस्थान अध्यक्ष रामगोपाल मिश्र, रोहिताश्व बदनगढिया, शेखर शर्मा, सुशील शर्मा, प्रमोद अरडावतिया, सुशील पदमपुरिया, सुनील शर्मा, सुनील दाधीच, श्याम कुमावत, महेन्द्र मोदी, रजनीकांत मिश्रा, अनिल जोशी, नवनीत शर्मा, लोकेश शर्मा, दीपक कौशिक, सुरेश शर्मा, नरेश भारद्वाज, प्रमोद ओजटू वाला, रामचन्द्र शर्मा, विवेक शर्मा, योगेश शर्मा, प्रमोद शर्मा, दीपक पारीक, दिनेश जांगिड, प्रदीप मालसरिया, शुभराम शर्मा, राम कुमार शर्मा ‘छोटू’, तेजप्रकाश सहित अन्य प्रबुद्धजन भी उपस्थित रहे।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!