चिड़ावा: शहर मंगलवार को धार्मिक रंग में रंगा नजर आया जब मास्टर हजारीलाल मार्ग पर स्थित सत्यनारायण मंदिर से कल्याण राय मंदिर तक भव्य निशान यात्रा निकाली गई। इस यात्रा का शुभारंभ भगवान सत्यनारायण के गर्भगृह के समीप पूजन के साथ हुआ, जिसमें कल्याण राय मंदिर के महंत पंडित हीरालाल पुजारी ने पूजा अर्चना करवाई। पूजन के पश्चात श्रद्धालुओं ने निशान धारण कर यात्रा की शुरुआत की।
निशान यात्रा सत्यनारायण मंदिर से होते हुए मास्टर हजारीलाल मार्ग, पुरानी नगरपालिका रोड और मुख्य बाजार से होती हुई कल्याण राय मंदिर परिसर में पहुंची, जहां कल्याण प्रभु और हनुमान मंदिर में निशान समर्पित किए गए। इसके पश्चात भगवान को भोग अर्पित कर प्रसाद का वितरण किया गया।
यात्रा के दौरान डीजे की धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। विशेष रूप से महिलाओं ने भजनों पर झूमकर भक्ति भाव का प्रदर्शन किया। इस धार्मिक आयोजन में चिड़ावा सहित आसपास के क्षेत्रों से भी श्रद्धालु पहुंचे और वातावरण पूरी तरह से भक्तिमय बन गया।

इस आयोजन में रक्षित पुजारी, अरविन्द पुजारी, महेश पुजारी, अशोक पुजारी, रवि पुजारी, दयाशंकर पुजारी, शंभुदयाल पुजारी, संजय दाधीच, अरविंद पंसारी, सुनील ककरनिया, सुभाष ककरानिया, राजकुमार जिसपाल, मनीषा पुजारी, सुषमा पुजारी, नीलम पुजारी, संगीता पुजारी, प्रिया पुजारी, बबीता जिसपाल, लक्ष्मी देवी ककरानिया, कविता जोशी, सुमन जांगिड़, अंबिका शर्मा, अनुराधा शर्मा, अन्नू तंवर, सुनीता चौधरी, प्रेम गोदारा, मंजू सैनी, माया शर्मा और फूलमती वर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे।