फ्रैंड्स फॉरएवर ग्रुप, समीर ऑप्टिकल्स और मिश्रीदेवी आई हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में 5वाँ कैम्प होगा
चिड़ावा, 7 मार्च: चिड़ावा में 8 मार्च रविवार को एक दिवसीय निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। समीर ऑप्टिकल्स, फ्रेंड्स फॉरएवर ग्रुप और मिश्री देवी आई हॉस्पिटल (बहरोड़) के संयुक्त तत्वावधान में इस निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन होने जा रहा है।
फ्रैंड्स फॉरएवर ग्रुप के शेखर शर्मा ने बताया कि रविवार, 8 मार्च को चिड़ावा शहर के गौशाला रोड़ पर चेजारों के मन्दिर के पास इस एक दिवसीय निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोज होगा। शिविर में आने वाले मरीजों की नेत्र जांच के साथ ही मोतियाबिंद ऑपरेशन निःशुल्क होगा और दवाइयाँ भी निःशुल्क दी जाएंगी। शिविर की तैयारियों को शनिवार को अन्तिम रूप दिया गया।
तैयारियों को लेकर हुई विशेष बैठक
नेत्र चिकित्सा शिविर की तैयारियों की समीक्षा के लिए आज शिविर आयोजन स्थल, चेजारों के मन्दिर के पास, गौशाला रोड़ पर एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फ्रैंड्स फॉरएवर ग्रुप के शेखर शर्मा, सुशील कुमार शर्मा, सुनील दाधीच, विपिन कुमार महमिया, रोहिताश्व बदनगढ़िया, विशाल महमिया, दीपक पारीक, अमित शर्मा, मनीष शर्मा, नितिन सिंह राठौड़, प्रदीप मालसरिया, विवेक शर्मा, तथा समीर ऑप्टिकल्स के संचालक समीर सिंह शेखावत मौजूद रहे। बैठक में शिविर के आयोजन और व्यवस्थाओं हेतु कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई।
अब तक 400 से अधिक ऑपरेशन हुए
आपको बता दें कि फ्रैंड्स फॉरएवर ग्रुप, समीर ऑप्टिकल्स और मिश्रीदेवी आई हॉस्पिटल द्वारा अब तक क्षेत्र में 4 निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित किए जा चुके हैं, जिनमें 2000 से अधिक नेत्र रोगियों को परामर्श व दवाइयां वितरित की गई हैं तथा 400 से अधिक नेत्र रोगियों के मोतियाबिन्द के निःशुल्क ऑपरेशन किए जा चुके हैं।






