Friday, June 20, 2025
Homeचिड़ावाचिड़ावा में धूमधाम से मनाई जाएगी भगवान परशुराम जयंती: क्रिकेट मैच, यज्ञ...

चिड़ावा में धूमधाम से मनाई जाएगी भगवान परशुराम जयंती: क्रिकेट मैच, यज्ञ और सम्मान समारोह सहित अनेक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

चिड़ावा, 05 मई 2024: ब्रह्म चैतन्य संस्थान द्वारा भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर 12 मई 2024 को अनेक धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए भगवान परशुराम भवन मे बैठक का आयोजन किया गया।

संस्थान के अध्यक्ष रामगोपाल मिश्र ने बताया कि आगामी 12 मई को भगवान परशुराम‌ जयन्ती को धूमधाम से मनाने के लिए कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई है। इस अवसर पर क्रिकेट मैच, कुंडीय यज्ञ एवं सम्मान समारोह सहित अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रमों का विवरण:

  • प्रातः 7 बजे: क्रिकेट मैच : ब्रह्म समाज के सभी आयु वर्ग के लोग इसमें भाग ले सकते हैं।
  • सुबह 11 बजे: कुंडीय यज्ञ : यज्ञ में भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना की जाएगी।

शाम 5 बजे: सम्मान समारोह :

  • संस्थान की प्रथम कार्यकारिणी के सदस्यों का सम्मान
  • 80 वर्ष पूर्ण कर चुके संस्थान के सदस्यों एवं उनके परिजनों का सम्मान
  • पिछले वर्ष निशुल्क पांडित्य क्रम शिविर में भाग लेने वाले प्रशिक्षकों का सम्मान

क्रिकेट मैच में भाग लेने के लिए:

दिनांक 11 मई तक परशुराम भवन में या नीचे दिए गए नंबरों पर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।
संपर्क नंबर: 7014295076, 9783856568, 8559961249

यह उत्सव चिड़ावा के समस्त नागरिकों के लिए खुला है।

बैठक मे ये रहे मौजूद

बैठक मे ब्रह्म चैतन्य संस्थान अध्यक्ष रामगोपाल मिश्र, सुरेश शर्मा, सुशील पदमपुरीया, सतेन्द्र कौशिक, राजेंद्र शर्मा, डॉ . अवतार कृष्ण शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, राजकुमार पारीक, दीपक कौशिक, अनिल शर्मा अनमोल, पवन शर्मा (नवहाल), नरेश शर्मा सहित संस्था सदस्य मौजूद रहे।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!