चिड़ावा: इस बार दुर्गा महोत्सव खास होने जा रहा है। श्री शिव हनुमान मित्र मंडल द्वारा आयोजित चतुर्थ दुर्गा महोत्सव की तैयारियां तेज़ी से चल रही हैं। हाल ही में हुए कार्यक्रम में पोस्टर विमोचन किया गया और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। शहर के मुख्य मार्गों और धार्मिक स्थलों पर पोस्टर लगाकर महोत्सव का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।
महोत्सव का पोस्टर विमोचन समारोह सोमवार को संपन्न हुआ। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने शहर के प्रमुख स्थानों जैसे बावलियां बाबा साधना स्थल, पंचमुखी बालाजी चौक, गणेश मंदिर और कल्याण राय प्रभु मंदिर पर पोस्टर लगाए। उद्देश्य है कि दुर्गा महोत्सव 2025 की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके।
पोस्टर विमोचन के साथ ही महोत्सव के पंडाल सजाने का काम भी शुरू हो गया है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस बार का आयोजन पहले से ज्यादा भव्य होगा और चिड़ावा शहर सांस्कृतिक रंगों से सराबोर हो जाएगा।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता मिलकर काम कर रहे हैं। विनोद सैनी, नितेश वर्मा, राजेश कटारिया, दीपक वर्मा (बाबू), राजेंद्र कुमावत, दिनेश शर्मा, रवि कटारिया, रिछपाल वर्मा, सत्यप्रकाश शर्मा (एसपी), मनीष शर्मा, मुकेश सैनी, गौरव स्वामी, गणेश स्वामी, तरुण शर्मा, हर्ष शर्मा, आर्यन सैनी, रोहित स्वामी, दक्ष शर्मा, प्रियांशु सैनी और सुधीर सैनी सहित कई लोगों ने महोत्सव को सफल बनाने का संकल्प लिया।





