Tuesday, August 26, 2025
Homeचिड़ावाचिड़ावा में दिव्यांगों ने दिखाया अपना दमखम, अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस मनाया, विजेताओं...

चिड़ावा में दिव्यांगों ने दिखाया अपना दमखम, अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस मनाया, विजेताओं को किया सम्मानित

चिड़ावा: परमहंस दिव्यांग सेवा समिति द्वारा डालमिया खेल कूद परिसर में अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर दिव्यांगों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपना दमखम दिखाया।

आयोजित हुई खेल प्रतियोगिताएं:

दिव्यांगों ने 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, शॉट पुट और ट्राई साइकिल रेस जैसी विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। इन प्रतियोगिताओं में कई दिव्यांगों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।

ये रहे विजेता:

100 मीटर दौड़: निर्मला (प्रथम), प्रियंका (द्वितीय)
T-42 श्रेणी: अरुण कुमार रिपसवाल, पुरुषोत्तम
F 55 श्रेणी: विमल योगी (प्रथम)
200 मीटर दौड़: जितेंद्र धनखड़ (प्रथम), मांगेराम (द्वितीय), पंकज सैनी (तृतीय)
ट्राई साइकिल: रंजीत (प्रथम), राकेश (द्वितीय)
F 57 श्रेणी: विजेंदर (प्रथम), विनोद (द्वितीय)
पिरामल स्कूल के दिव्यांग छात्र: विकसित और उदित ने शॉट पुट में प्रथम स्थान हासिल किया, कर्ति ने 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया, तारीफ खान और अंतरिक्ष ने भी 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान हासिल किया।

इस अवसर पर पैरा राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय पदक विजेताओं का सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया। खिलाड़ियों को सम्मान स्वरूप मेडल व ट्रेक सूट वितरित किए गए।

विशिष्ट अतिथियों ने सराहा:

कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री राजेश दहिया, भाजपा वरिष्ठ नेता महेश बसावतीया, सांख्यिकी अधिकारी रणसिंह, राजस्थान व्हील चेयर रग्बी फेडरेशन के अध्यक्ष यू के पाण्डे, राजपूताना पैरा सीटिंग वालीबॉल के अध्यक्ष सुबेंदर कोठारी, मूलचंद राजोरिया (प्राचार्य), शिवराज सिंह बुडानिया, अनिल कुमार (पूर्व सरपंच गिडानिया), बी डी सी मेंबर भरत सिंह मास्टर जी, वीरभान, रामनिवास, सूरजभान योगी, शिक्षा विशेषज्ञ डॉक्टर भावना शर्मा, श्रीमती संतोष बसावतिया, कोच दीनदयाल शर्मा, राष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी ब्रांड एम्बेसडर अरुण दाधीच, अध्यक्ष होशियार सिंह (परमहंस दिव्यांग सेवा समिति), सचिव अशोक बसेरा, राष्ट्रीय खिलाड़ी अरुण खुढोत, विमल योगी, संदीप धनखड़, राज्य पैरा खिलाड़ी जितेंद्र धनखड़, अनिल राव, नितेश योगी, हिमांशु शर्मा, अंकित धनखड़ और रंजीत राजबाला उपस्थित रहे।

भामाशाहों ने किया सहयोग:

इस कार्यक्रम को महालक्ष्मी ज्वैलर्स, नवरंग आशियाना, मास्टर सोलर नवीन शर्मा, गाड़ियां ब्रदर्स और डीएसएम हॉस्पिटल चिड़ावा ने सहयोग दिया।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!