चिड़ावा, 3 मार्च 2025: चिड़ावा के रेलवे स्टेशन रोड स्थित खेल मैदान में सोमवार को विशाल कृषि मेले का आयोजन हुआ, जिसमें 5 हजार से अधिक किसानों ने भाग लिया। मेले में कृषि विशेषज्ञों ने नवीन कृषि तकनीकों, उन्नत बीज, जैविक खेती और आधुनिक कृषि उपकरणों की जानकारी दी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पद्मश्री भारत भूषण त्यागी ने समन्वित कृषि प्रणाली अपनाने पर जोर दिया, जबकि स्वामी अर्जुनदास महाराज ने पेयजल के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। किसान गोष्ठी में कृषि विभाग के अधिकारियों ने सरकारी योजनाओं और आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी।

मेले में फसल व परंपरागत खेल प्रतियोगिताएं भी हुईं, जिनमें विजेताओं को सम्मानित किया गया। ग्राम विकास समिति कुतुबपुरा, प्रगतिशील किसान अनिल, रविंद्र, संत कुमार, जलयोद्धा सुनील कुमार डूडी और पर्यावरण मित्र नेतराम को पुरस्कृत किया गया।