चिड़ावा: शहर में कल शनिवार को गो सम्मान आह्वान अभियान को लेकर तहसील स्तरीय बैठक का आयोजन किया जाएगा।

आयोजकों ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्यानिकेतन स्कूल के पास परशुराम भवन में सुबह सवा ग्यारह बजे इस बैठक का आयोजन किया जाएगा।

इस बैठक में अयोध्या से हनुमानगढ़ी मंदिर के महंत संत चंद्रमा दास जी महाराज, लोहागर्ल धाम से महंत योगीदास जी महाराज सहित अनेख संत महात्मा व गो प्रेमी भाग लेंगे।

इस बैठक का आयोजन गो रक्षा व गो सम्मान हेतु आगामी 27 अप्रैल को उपखंड अधिकारी व 27 जुलाई को जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने की रूपरेखा तैयार करने व अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ने के उद्देश्य से किया गया है।

आयोजकों ने गो रक्षकों, गो सेवकों, गोशाला संचालकों व धर्मावलंबी लोगों को अधिक से अधिक संख्या में बैठक में भाग लेने का आह्वान किया है।




