Wednesday, February 19, 2025
Homeचिड़ावाचिड़ावा में आरएसएस का शताब्दी शंखनाद कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न

चिड़ावा में आरएसएस का शताब्दी शंखनाद कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न

चिड़ावा, 16 फरवरी 2025: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में चिड़ावा में एक भव्य शंखनाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम स्थानीय डालमिया खेलकूद परिसर में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने शारीरिक प्रदर्शन जैसे नियुद्ध, दंड, योग, आसन आदि प्रस्तुत किए। इन प्रदर्शनों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष कर्नल सुरेश जांगिड़ और मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, जयपुर प्रांत के प्रचारक बाबूलाल उपस्थित रहे।

Advertisement's
Advertisement’s

कर्नल सुरेश जांगिड़ ने अपने संबोधन में संघ के समाज सेवा के कार्यों की प्रशंसा की और कहा कि संघ ने समाज को एक सूत्र में पिरोने का महत्वपूर्ण कार्य किया है। उन्होंने युवाओं से संघ के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।

चिड़ावा में आरएसएस का शताब्दी शंखनाद कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, जयपुर प्रांत के प्रचारक बाबूलाल ने संघ के इतिहास और उसके कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कुंभ मेले में स्वयंसेवकों द्वारा किए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने संपूर्ण कुंभ को प्लास्टिक मुक्त करने का सफलतापूर्वक प्रयोग करके विश्व में एक अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने सनातन पद्धति के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि इसमें मनुष्य को सभी से श्रेष्ठ बताया गया है और धर्म का प्रस्फुटन मनुष्य को परिपूर्ण बनाता है।

Advertisement's
Advertisement’s

कार्यक्रम में विभाग प्रचारक मुकेश, भाजपा जिला महामंत्री राजेश दहिया, विधायक धर्मपाल गुर्जर, पूर्व सांसद संतोष अहलावत, पूर्व विधायक सुभाष पूनिया, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया, सुनील सिद्दड़ सहित काफी स्वयंसेवक मौजूद रहे।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!