चिड़ावा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने रविवार शाम चिड़ावा में 2 जगह से पथ संचलन निकाला। 29 अक्टूबर को चिड़ावा नगर में होने वाले विराट पथ संचलन से पूर्व कस्बे की सभी पांच बस्तियों से पथ संचलन निकाले जाएंगे। । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक 29 अक्टूबर को कार्यक्रम को भव्य रूप देने के लिए अभी से तैयारियों में जुट गए हैं।
इसी क्रम में 15 अक्टूबर कि शाम परमहंस बस्ती और विवेकानंद बस्ती के संचलन निकाले गए जिसमें संघ के स्वयंसेवकों ने पूरे जोश व अनुशासन के साथ भाग लिया। सह नगर कार्यवाह आशीष शर्मा ने बताया कि भगत सिंह शाखा मंन्ड्रेला रोड़ पर एकत्र हुए स्वयं सेवकों ने धर्म ध्वज फहरा कर सलामी दी जिसके बाद दोनों बस्तियों का संचलन गौशाला रोड़ होते हुए देवी मंदिर में सम्पन्न हुआ। इस दौरान जगह-जगह पुष्प वर्षा कर संचलन का स्वागत किया। पथ संचलन के समापन पर संघ के पदाधिकारियों ने बौद्धिक विषयों से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया।
संचलन में जिला घुमन्तू जाति प्रमुख दीपक सैनी, नगर सेवा प्रमुख अजय बागड़ी, प्रौढ़ कार्य प्रमुख नरेश फौजी, विद्यार्थी कार्यवाहक कन्हैया, नगर घुमन्तू जाति प्रमुख भारत कुमार, नगर सद्भावना कार्य प्रमुख शिवपाल, नगर सह बौद्धिक कार्यवाहक अक्षय सहित अन्य स्वयंसेवक उपस्थित रहे।