चिड़ावा: खेतड़ी रोड स्थित मुक्तिधाम में अमृत 2.0 योजना के निर्माण कार्य की शुरुआत भाजपा नेता राजेश दहिया की मौजूदगी में हुई। इस योजना से आने वाले वर्षों में शहर की पेयजल समस्या का स्थायी समाधान होगा।
लाखों लीटर क्षमता वाली टंकियां बनेंगी
इस योजना के तहत चिड़ावा में तीन बड़ी पानी की टंकियां बनाई जाएंगी। इनमें दो टंकियां सात-सात लाख लीटर की होंगी और एक टंकी नौ लाख लीटर पानी संग्रहित कर सकेगी। इसके अलावा पांच लाख लीटर की क्षमता वाला एक सीडब्लूआर (जल भंडारण टैंक) भी बनाया जाएगा।
नई पाइपलाइन से मिलेगी बेहतर जल सप्लाई
योजना के तहत चिड़ावा शहर में 29,700 मीटर नई पाइपलाइन डाली जाएगी। इससे पानी की सप्लाई बेहतर होगी और जलदाय विभाग को भी सुचारू प्रबंधन में मदद मिलेगी।
दहिया ने जताया आभार
राजेश दहिया ने मुख्यमंत्री भजन लाल और जलदाय मंत्री कन्हैलाल चौधरी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस योजना के पूर्ण होने के बाद आने वाले 50 सालों तक चिड़ावा में पानी की समस्या नहीं रहेगी।
कार्यक्रम में रही गणमान्य लोगों की मौजूदगी

शुभारम्भ अवसर पर बाबूलाल वर्मा, मदन डारा, राजेन्द्रपाल कोच, रमेश स्वामी, रजनीकांत मिश्र, मुकेश जलेन्द्र, मंगेश भगत, आशु स्वामी, सुनील भड़िया, सज्जन गोदारा, बी एल वर्मा, राजकुमार गजराज, मोहित तामड़ायत, राजेश वर्मा, राजपाल सिंह, रामचंद्र शर्मा, अमित चोटिया, प्रवीण वर्मा, निरंजन स्वामी, लीलू मायत, विजय लमोरिया, विमल शर्मा, किशोरीलाल, जगमोहन वर्मा, भुनेश सैनी, विकास शेखावत और अशोक तंवर सहित बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।





