Saturday, June 21, 2025
Homeचिड़ावाचिड़ावा: महालक्ष्मी धाम में बावलिया बाबा की मूर्ति का विशेष पूजन, मंगलपाठ...

चिड़ावा: महालक्ष्मी धाम में बावलिया बाबा की मूर्ति का विशेष पूजन, मंगलपाठ में उमड़ी श्रद्धा

चिड़ावा: सनातन आश्रम स्थित श्रीपीठ महालक्ष्मी धाम के वार्षिक मूर्ति स्थापना कार्यक्रम का शुभारंभ धार्मिक उल्लास के साथ हुआ। मंदिर प्रांगण में नव निर्मित परमहंस पीठ में बावलिया बाबा की मूर्ति की विशेष पूजा अर्चना की गई।

पूजा और मंगलपाठ का आयोजन:

मंदिर महंत पंडित प्रभुशरण तिवाड़ी की अगुवाई में पंडित सियाराम शास्त्री ने यजमान मनोज फतेहपुरिया को सपत्नीक पूजन करवाया।
पूजन के पश्चात बावलिया बाबा की आरती व प्रसाद वितरण का कार्यक्रम हुआ।
दोपहर पश्चात परमहंस बावलिया बाबा मंगल पाठ के संगीतमय वाचन का कार्यक्रम हुआ जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिला-पुरुषों ने हिस्सा लिया।

आगामी कार्यक्रम:

5 जुलाई को दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक सामूहिक संगीतमय सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन होगा।
6 जुलाई को सुबह 9:15 बजे महालक्ष्मी यज्ञ होगा।
सुबह 10: 15 बजे महाआरती व प्रसाद का कार्यक्रम होगा।

उपस्थित गणमान्य:

कार्यक्रम में वैद्य जर्नादन शर्मा, पूर्व पार्षद शिवलाल सैनी, कैप्टेन शंकर लाल महारानियां, कांति प्रसाद हलवाई, मनीष शर्मा, महेंद्र मास्टर, गिरधर गोपाल महमिया, राधेश्याम जांगिड जसरापुर, महेंद्र बदनगढिया, रत्तीराम राजोतिया, तेज प्रकाश सोनी, राजीव व्यास, यादव प्रसाद शर्मा, प्रकाश शर्मा, महेन्द्र सैनी सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!