चिड़ावा, 03 जनवरी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार झुंझुनू जिले की चिड़ावा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई है।
इस कार्यकारिणी में संजय कुमार सैनी को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कांग्रेस के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत बनाने के उद्देश्य से यह नियुक्तियां की गई हैं, जिनमें वरिष्ठ और युवा नेताओं का संतुलन साधा गया है।
नई कार्यकारिणी के पदाधिकारी और सदस्य
अध्यक्ष: संजय कुमार सैनी
संगठन महामंत्री: अनील कटेवा को संगठन महामंत्री बनाया गया।
उपाध्यक्ष: सुबेदार महावीर सिंह, शीशराम धत्तरवाल, रामवतार मेघवाल, बाबूलाल सैनी माखरिया, सम्राट कटेवा, उम्मेद सिंह डांगी, स्योराम सैनी, नरेश कुमार, बाबूलाल सैनी (सेवानिवृत्त एस आई नगरपालिका चिड़ावा), कमलदीप गोदारा
महासचिव: नथमल अरडावतिया, संत कुमार भाम्बु, चंचल भाम्बु, विक्रांत जाखड़, शंकरलाल धत्तरवाल, शिवलाल सैनी, मोतीलाल, विपिन नूनिया, कैप्टन शंकरलाल महारानिया, ताहिर खान,
कोषाध्यक्ष: सुशील सैनी
सचिव: सत्यवीर (रिटायर्ड व्याख्याता), अनील सैनी, नरेश लांबा, रणवीर पूनिया, ओमप्रकाश चंदेलिया, सत्यनारायण धोलपुरिया, रवि कुमार नायक, ओमप्रकाश सैनी, सरजीत कुलहरी, छवि प्रकाश कालीरावणा,
प्रवक्ता: विनोद डांगी, एडवोकेट शकील हुसैनी
सोशल मीडिया प्रभारी: प्रदीप दरोगा, सुरेश डांगी
कार्यकारिणी सदस्य: निहाल सिंह, नागरमल गुर्जर, परमानंद बुडानिया, राजेंद्र, सुमेर सिंह भाम्बू, दयानंद सैनी, राजवीर रणवा, रामबिलास सैनी, मक्सूद काजी, विजय गुर्जर, कृष्ण मेघवाल, सीतराम खोजी, नवीन पसरिचा, देवकरण मेहला, दिलिप कुमार मेघवाल
प्रदेश महासचिव ललित तुनवाल ने निर्देश दिए कि सभी पदाधिकारी पार्टी की नीतियों के प्रचार-प्रसार में सक्रिय भागीदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने और जनहितकारी कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।
इस नई कार्यकारिणी से कांग्रेस के संगठनात्मक ढांचे को मजबूती मिलेगी और पार्टी की गतिविधियों में सक्रियता बढ़ेगी। कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और आगामी चुनावों में पार्टी को इसका लाभ मिलने की संभावना है।