Sunday, June 1, 2025
Homeचिड़ावाचिड़ावा: बाबूलाल सैनी को माली सैनी समाज संस्था झुंझुनूं का जिला उपाध्यक्ष...

चिड़ावा: बाबूलाल सैनी को माली सैनी समाज संस्था झुंझुनूं का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया

चिड़ावा, 30 मई 2025: माली सैनी समाज संस्था झुंझुनूं ने सामाजिक संगठनात्मक ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए चिड़ावा नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर तीन, मूनका की ढाणी निवासी सेवानिवृत्त एसआई बाबूलाल सैनी को जिला उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है।

Advertisement's
Advertisement’s

संस्था की कार्यकारिणी द्वारा सर्वसम्मति से लिए गए निर्णय के तहत उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। समाज का मानना है कि बाबूलाल सैनी का दीर्घकालिक प्रशासनिक अनुभव और समाजसेवा के प्रति उनका समर्पण इस पद के लिए उन्हें उपयुक्त बनाता है।

संस्था की ओर से जारी संदेश में कहा गया कि केवल आशा ही नहीं, बल्कि पूर्ण विश्वास है कि बाबूलाल सैनी अपने कर्तव्यों का निष्ठा व कर्मठता के साथ निर्वहन करेंगे और समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

Advertisement's
Advertisement’s

उनकी इस नियुक्ति पर माली सैनी समाज संस्था झुंझुनूं की पूरी कार्यकारिणी ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही, संस्था के पदाधिकारियों और सदस्यों ने उनके उज्ज्वल सामाजिक कार्यकाल की कामना की है।

स्थानीय समाजजनों ने भी बाबूलाल सैनी को नई जिम्मेदारी मिलने पर प्रसन्नता जताई और इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!