Wednesday, February 11, 2026
Homeचिड़ावाचिड़ावा बस स्टैंड पर मिला मासूम, 6 साल का बच्चा सीकर से...

चिड़ावा बस स्टैंड पर मिला मासूम, 6 साल का बच्चा सीकर से भटकता हुआ पहुंचा, पुलिस परिवार को ढूंढने में जुटी

चिड़ावा: में झुंझुनूं बस स्टैंड पर बुधवार को एक 6 वर्षीय बच्चा घबराई हालत में मिला। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर उसे सुरक्षित किया और अब सीकर निवासी परिवार की तलाश शुरू कर दी गई है। बच्चा अपने दादा-दादी से मिलने निकला था और भटककर चिड़ावा पहुंच गया।

चिड़ावा शहर के झुंझुनूं बस स्टैंड क्षेत्र में शाम कों स्थानीय लोगों को लगभग छह साल का एक बच्चा अकेला और घबराया हुआ मिला। आम नागरिकों ने मानवीय पहल दिखाते हुए घटना की सूचना तुरंत चिड़ावा पुलिस थाने को दी।

सूचना मिलते ही चिड़ावा थाने से एएसआई धर्मपाल और हेड कांस्टेबल अमित मौके पर पहुंचे और बच्चे को संरक्षण में लिया। बातचीत के दौरान बालक ने अपना नाम कालू पुत्र भंवरा बताया। बातचीत में उसने यह भी कहा कि वह सीकर का रहने वाला है और सुलताना में अपने दादा-दादी फूलाराम और सोहनी से मिलने निकला था।

बालक के पास से सीकर से चिड़ावा की बस टिकट मिली, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि वह बस से अकेले चिड़ावा तक पहुंचा। हालांकि बच्चा अपने घर का पूरा पता, मोबाइल नंबर या किसी अन्य पहचान संबंधी जानकारी नहीं बता सका।

पुलिस ने बच्चे को बाल सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत सुरक्षित स्थान पर रखा है और जिले के विभिन्न थानों को जानकारी भेज दी गई है। इसके साथ ही स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं से अपील की गई है कि इस जानकारी को अधिक से अधिक साझा करें ताकि कालू को जल्द से जल्द उसके परिवार तक पहुंचाया जा सके।

पुलिस ने कहा कि एक छोटी सी जागरूकता और शेयर किसी परिवार की चिंता खत्म कर सकती है। कालू के परिजन या उसे पहचानने वाले लोग तुरंत नजदीकी पुलिस थाने में संपर्क करें।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!