चिड़ावा: शहर चलो अभियान 2025 के तहत डालमिया खेलकूद परिसर में शनिवार को चिड़ावा प्रीमियर लीग 2025 सीजन-1 का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में एसडीएम डॉ. नरेश सोनी, डीएसपी विकास धींधवाल, पालिका ईओ रोहित मील, नायब तहसीलदार बलवीर कुल्हरी और अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी कैलाश सिंह कविया ने शिरकत की।
आठ टीमों में हुई जोरदार टक्कर
प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में कुल आठ टीमों ने दमखम दिखाया। शिक्षा विभाग ने विवेकानंद-11 को हराया, उपखंड प्रशासन ने व्यापार मंडल को मात दी, पुलिस प्रशासन ने डॉक्टर्स को हराया और अभिभाषक संघ ने नगरपालिका को पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
उपखंड प्रशासन ने बनाई फाइनल में स्थान
शाम को खेले गए पहले सेमीफाइनल में उपखंड प्रशासन ने कड़ी टक्कर में शिक्षा विभाग को हराकर फाइनल में जगह बनाई। रविवार को दूसरा सेमीफाइनल पुलिस प्रशासन और अभिभाषक संघ के बीच खेला जाएगा। विजेता टीम खिताबी मुकाबले में उपखंड प्रशासन से भिड़ेगी।
खेल प्रेमी व गणमान्य जन का उमड़ा उत्साह
इस मौके पर नायब तहसीलदार सन्नी भांबू, डॉ. एल.के. शर्मा, सुरेश भूकर, डॉ. उमेश शर्मा, जेईएन आकाश जांगिड़, संजय थालौर, देवानंद चौधरी, एसीबीईओ सुरेश कुमार पायल, सुरेश पूनियां, एडवोकेट अनिल मान, नवीन झाझड़िया, विकास सैनी, अजीत चनानिया बिल्लू, अवधेश पचार, ड्राफ्टमैन नरेंद्र कुमार, स्टोर प्रभारी सुरेंद्र कुमार, अरविंद पायल, महीप गोयल सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।





